
तालिबान के साथ जारी संघर्ष पर ट्रंप क्यों बोले- 'पाकिस्तान अच्छा काम कर रहा है'
BBC
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने दुनिया भर में चले रहे कई युद्धों को रुकवाया है. अफ़ग़ान तालिबान और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष पर भी उन्होंने अपनी राय रखी है.
पाकिस्तान और अफ़ग़ान तालिबान के बीच शुक्रवार को भी संघर्ष जारी रहा. इस हमले को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं और इसके रुकने के संकेत नहीं मिल रहे हैं.
पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात को "आतंकवादियों ने पेशावर समेत प्रांत भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों और चौकियों पर हमला किया, जिसमें एक हेड कांस्टेबल और एक नागरिक घायल" हो गए.
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, "अमेरिका पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष में हस्तक्षेप कर सकता है, लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरी अच्छी दोस्ती है."
ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए यह बयान दिया.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा, "पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू कर दिया है. क्या उन्होंने आपसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है?"

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












