
तालाब में फिसला लड़की का पैर, बचाने के चक्कर में मां और भाई समेत 5 की डूबने से मौत
AajTak
गुजरात के पाटन में वडावली गांव के तालाब में 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई. तालाब के पास से गुजरते हुए एक परिवार की एक लड़की का पांव फिसल गया और वह डूबने लगी. लड़की को बचाने की कोशिश में उसकी मां और भाई के साथ दो अन्य लोग भी डूब गए.
गुजरात के पाटन जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के वडावली गांव के तालाब में 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई. गांव के एक परिवार के कुछ सदस्य बकरी चराने के लिए गए थे. देर रात घर लौटते समय परिवार तालाब के पास से गुजर रहा था. तभी अचानक एक लड़की का पैर फिसल जाता है और वह तालाब में गिर जाती है.
इतने में हड़बड़ाकर साथ में चल रहा उसका भाई और उसकी माँ भी बचाने के लिए तालाब में उतरते हैं लेकिन पानी की गइराई का अंदाजा न होने के कारण एक एक कर परिवार के 3 लोग समेत कुल 5 लोग तालाब में डूब गए. परिवार तीन सदस्य जिसमें फिरोजा मलेक सहित उनके 2 बच्चे अब्दुल और मेहरा के साथ साथ गांव की सिमरन और सोहेल की डूबने से मौत हुई है.
घटना के बाद वहां पहुंचे कुछ लोगों ने तालाब के बहार पड़ी चप्पलों से दुर्घटना का अंदाजा लगाया. पता चलता कि कोई डूबा है. इसके बाद गांव वालों ने 5 मृतकों को तालाब से निकलकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर गांव के लोग शोक में डुबे हुए हैं.
बता दें कि एक माह पहले उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से ऐसी ही दुखद खबर आई थी जब एक ही परिवार के चार लोग पानी में डूब गए थे.यहां गंगा नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार लोग डूब गए और उनकी मौत हो गई. इस हादसे में दो लोगों को पहले बचा लिया गया था. मगर, इलाज के दौरान उनमें से एक शख्स की मौत हो गई. घटना 6 जनवरी को कड़ाधाम के बाजार घाट पर हुई थी. नगर पंचायत दारानगर निवासी जेके मिश्रा अपने पिता के शुद्धि कार्यक्रम के लिए परिजनों के साथ गंगा बाजार घाट गए थे. गंगा नदी में नहाते समय अचानक जेके मिश्रा, उनके बेटे शिकार मिश्रा, भाई रिटायर्ड फौजी जय जनार्दन और बेटा छोटू मिश्रा डूबने लगे. एक दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी गहरे पानी में चले गए.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










