
तारीख पर तारीख.... दिल्ली मेयर चुनाव के लिए फिर आई नई तारीख, सियासी फाइट में तीन कोशिशें हो चुकी हैं बेकार
AajTak
राजधानी दिल्ली को MCD चुनाव के दो महीने बाद भी मेयर और डिप्टी मेयर नहीं मिल सका है. महीनेभर के अंदर अब तक सदन की तीन बैठकें बुलाई जा चुकी हैं. हालांकि, BJP और AAP की सियासी फाइट की वजह से चुनाव को स्थगित करना पड़ा. दोनों दलों के बीच सिविक सेंटर में जमकर हंगामा देखने को मिला है. अब चौथी बार नई तारीख का प्रस्ताव दिया गया है.
Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली के मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के लिए एक बार फिर नई तारीख मिल गई है. दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल को नया प्रपोजल भेजा है. इसमें 13 या 14 फरवरी को मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव कराए जाने का प्रस्ताव दिया है. दिल्ली MCD चुनाव के नतीजे पिछले साल 7 दिसंबर 2022 को आ गए थे. अब तक 3 बार हंगामे की वजह से मेयर का चुनाव टल चुका है.
बता दें कि MCD ने पहली बार 6 जनवरी को सदन की बैठक बुलाई थी. उसके बाद दूसरी बैठक 24 जनवरी और महीनेभर के अंदर ही तीसरी बैठक 6 फरवरी को बुलाई गई. हालांकि, इन बैठकों में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के सदस्यों के हंगामा करने के चलते चुनाव नहीं हो सका और बैठक स्थगित कर दी गई. DMC अधिनियम 1957 के अनुसार, मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव निकाय चुनावों के बाद होने वाले पहले सदन में होता है. बहरहाल, नगर निकाय चुनाव हुए दो महीने हो चुके हैं और दिल्ली को अभी मेयर मिलना बाकी है.
इस बीच, दिल्ली में मेयर का चुनाव कराने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई. आप ने इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सामने पांच मांगें रखी हैं. आप की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एलजी, पीठासीन अधिकारी, निगम कमिश्नर और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर दिया है. अब इस मामले में कोर्ट में 13 फरवरी को सुनवाई होगी.
आम आदमी पार्टी ने कोर्ट के समक्ष 5 मांगें रखी हैं
- 1- सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी के पद से हटाया जाए. 2- एक हफ्ते के अंदर एमसीडी का सदन बुलाया जाए. 3- मेयर चुनाव पूरा होने तक कोई स्थगन न हो. 4- बाकी के चुनाव मेयर की अध्यक्षता में हों. 5- नामित पार्षदों को वोट देने का अधिकार न मिले.
MCD चुनाव में AAP को मिला है बहुमत

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











