
तारिक फतेह को मिली 'सर तन से जुदा' करने की धमकी, पहले भी जारी हो चुका है सिर कलम करने का फतवा
AajTak
इस्लामी कट्टरवाद और पाकिस्तान के खिलाफ बयानबाजी करने वाले तारिक फतेह को इससे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं.
पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह को 'सर तन से जुदा' की धमकी मिली है. तारिक फतेह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक 'ट्विटर स्पेस' का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा है कि एक सज्जन ने ग्रुप बनाया है जो मेरा सिर कलम (सर तन से जुदा) करने की योजना बना रहा है. तारिक फतेह ने ऐसा लिखते हुए ट्विटर सपोर्ट को भी टैग किया है.
अपने ट्वीट में ट्विटर सपोर्ट पर शिकायत दर्ज कराते हुए तारिक फतेह ने आगे लिखा है कि कृपया हत्या की योजना बनाने वाले लोगों के लिए ट्विटर को एक मंच बनने से रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें.
Perhaps @RCMPgrcPolice or @CSISCanada may be the right people to look into this #DeathThreat to me on @Twitter Spaces. @TorontoPolice seems to not take this information seriously. Neither does @TwitterSupport who have allowed these would-be murderers to use @Twitter as platform https://t.co/LkvZIADBec
तारिक फतेह के खिलाफ पहले भी जारी हो चुका है फतवा इस्लामी कट्टरवाद और पाकिस्तान के खिलाफ बयानबाजी करने वाले तारिक फतेह को इससे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं. बता दें कि साल 2017 में बरेली के एक मुस्लिम संगठन ने तारिक फतेह का सिर कलम करने वाले को 10 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था. संगठन का मानना था कि तारिक ने एक टीवी कार्यक्रम के जरिए इस्लाम विरोधी बात की.
तारिक फतेह के खिलाफ ये फतवा बरेली के ऑल इंडिया फैजान-ए मदीना काउंसिल ने जारी किया था. संगठन का दावा था कि तारिक फतेह ने एक टीवी शो के जरिए इस्लाम विरोधी नजरिया पेश किया. काउंसिल के प्रमुख मोइन सिद्दीकी ने इस दौरान कहा कि तारिक फतेह हिन्दू-मुस्लिम सद्भाव को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं. इतना ही नहीं सिद्दीकी ने तारिक फतह को देश के दुश्मनों का एजेंट तक करार दिया था. सिद्दीकी ने कहा कि उनका संगठन तारिक फतेह का सिर कलम करने वाले को 10 लाख 786 रुपए का इनाम देगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










