
तानाशाह हिटलर की मौत के बाद उसके खानदान का क्या हुआ? कैसे सबसे बड़ा सीक्रेट बन गया ये परिवार
AajTak
दुनिया को दूसरे विश्वयुद्ध की आग में झोंकने वाले क्रूर तानाशाह हिटलर की मौत के बाद उसके खानदान का क्या हुआ? जब हिटलर नाम से दुनिया नफरत करती थी तो उस खानदान से जुड़े लोगों ने कैसे अपनी रक्षा की. क्या आज कोई बचा हुआ है? क्या करते हैं उस खानदान से जुड़े लोग? कहां रहते हैं, क्या काम करते हैं? पढ़ें- दुनिया के इस सबसे ताकतवर तानाशाह के परिवार से जुड़े रहस्यों से पर्दा उठाती ये रिपोर्ट.
'विजेता से कभी नहीं पूछा जाता कि क्या उसने सच कहा था?...' अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सीक्रेट रखने वाला दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह एडोल्फ हिटलर अक्सर कहा करता था. अपने प्रचार तंत्र और युद्धोन्माद के दम पर उसने कई देश तबाह कर दिए लेकिन उसकी मौत के कई दशक बाद भी हिटलर की जिंदगी के कई सीक्रेट्स के खुलासे पर दुनिया की नजर है. कई राज अब भी खुल रहे हैं तो वहीं हिटलर खानदान के फ्यूचर और उसके खात्मे को लेकर तमाम दावे भी किए जा रहे हैं.
आधुनिक विश्व इतिहास के सबसे क्रूर तानाशाह हिटलर के जुल्म और जंगी आदतों को दुनिया में भला कौन नहीं जानता. हिटलर जो दूसरे विश्व युद्ध का कारण बना और लाखों लोगों की मौतों की वजह भी. 1939 में दूसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत के पहले से ही हिटलर की सेनाएं यूरोप के देशों को लगातार जीतते जा रही थीं. युद्ध के ऐलान के बाद तो हिटलर की सेनाएं यूरोप पर टूट पड़ीं. फ्रांस को रौंद दिया गया, लंदन शहर तक जर्मन फाइटर प्लेन लगातार बम गिरा रहे थे.
कैसे हुआ था हिटलर का खात्मा? हिटलर की सेनाएं पोलैंड, नीदरलैंड, फ्रांस, ब्रिटेन के कई हिस्से जीतते जा रही थीं, यहां तक कि रूस में भी हिटलर की सेनाएं घुस गईं. लेकिन अमेरिका के वर्ल्ड वॉर में उतरने के बाद 1945 के शुरुआती महीनों में पावर बैलेंस बदला और हिटलर के लिए बुरी खबरें आने लगीं. ब्रिटेन और उसके सहयोगी देशों से जर्मन सेनाएं अचानक जंग हारने लगीं. रूस, ऑस्ट्रेलिया से लेकर फ्रांस-ब्रिटेन तक में लड़ रहीं जर्मन सेनाएं सरेंडर करने लगीं. यूरोपीय और रूसी सेनाएं जर्मनी में घुसती चली गईं. अपने दफ्तर के चारों ओर से घिरने के बाद और इटली के तानाशाह मुसोलिनी के खात्मे की खबर मिलने के बाद हिलटर समझ गया कि हार अब निश्चित है. 30 अप्रैल 1945 को हिटलर ने अपने दफ्तर के बंकर में अपनी पिस्टल का ट्रिगर दबाकर खुदकुशी कर ली.
ये खात्मा था दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह का, ऐसे शख्स का जो एक विश्व युद्ध का कारण था और दुनिया भर को जंग में झोंक कर लाखों लोगों की मौत की वजह भी. जिसने हजारों यहूदियों की जान गैस चैंबर में डालकर ले ली. जिसने पड़ोसी देशों में साम्राज्य फैलाने के लिए कहर मचा कर रख दिया. लेकिन युद्ध हारता देख हिटलर ने जब अपने गुनाहों की सजा काटने से बचने के लिए गोलियों का सहारा लिया तो उस समय उसकी उम्र 56 साल थी.
हिटलर खानदान का सीक्रेट क्या है? इतिहास गवाह है कि किसी एक शख्स की करतूतों का खामियाजा केवल वही नहीं भुगतता बल्कि उससे जुड़े लोग भी भुगतते हैं. क्या आप जानते हैं कि इतने कुख्यात तानाशाह के खात्मे के बाद उसके खानदान का क्या हुआ? आखिर उसके खानदान में कोई बचा है क्या? अगर है तो कहां है?
अपने सियासी उभार के दौर में हिटलर ने खुद की कट्टर राष्ट्रभक्त वाली छवि गढ़ी. जिससे प्रभावित होकर लाखों जर्मन नौजवान नाजी सेनाओं का हिस्सा बने. जर्मनी के विकास की बड़ी योजनाओं और हथियारों के बड़े निर्माण प्रोग्राम के चलते जर्मन युवाओं के बीच उस दौर में हिटलर का जादू सिर चढ़कर बोलता था. हिटलर की राष्ट्रभक्ति की इस छवि में नो-फैमिली मैन वाली छवि गढ़ने पर खास ध्यान दिया गया. लेकिन इवा ब्राउन नाम की उसकी प्रेमिका की चर्चा उस दौर में भी खूब हुई. जिससे हिटलर ने अपनी मौत से एक दिन पहले यानी 29 अप्रैल 1945 को शादी की और अगले दिन दोनों ने एक साथ सुसाइड कर लिया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








