
ताज की तलहटी में गंदगी पर प्रदर्शन कर रही लड़की को सपा नेता ने बताया विदेशी, हुए ट्रोल
AajTak
आगरा में ताजमहल के किनारे लगे कूड़े के अंबार को लेकर प्रदर्शन कर रही भारतीय महिला को समाजवादी पार्टी (सपा) नेता ने विदेशी बता दिया. इसका जवाब देते हुए महिला Licypriya Kangujam ने कहा कि मैं एक गौरवान्वित भारतीय हूं, मैं विदेशी नहीं हूं.
आगरा में यमुना नदी की गंदगी और ताजमहल के किनारे लगे कूड़े के अंबार को लेकर प्रदर्शन कर रही भारतीय महिला को समाजवादी पार्टी (सपा) नेता ने विदेशी बता दिया. इसके बाद महिला ने खुद ट्वीट करके कहा कि I'm a proud Indian. महिला के जवाब के बाद सपा नेता ट्रोल हो गए हैं और उन्होंने बाद में अपनी सफाई जारी की.
दरअसल, सपा के डिजिटल मीडिया कोआर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल ने बुधवार को एक तस्वीर ट्वीट किया और लिखा- 'विदेशी पर्यटक भी भाजपा शासित योगी सरकार को आईना दिखाने को मजबूर हैं, भाजपा की सरकार में यमुना जी गंदगी से भरी पड़ी हैं ,ताजमहल को खूबसूरती पर ये गंदगी एक बदनुमा दाग है.'
सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल ने आगे लिखा, 'विदेशी पर्यटक द्वारा सरकार को आईना दिखाना बेहद शर्मनाक है ,भारत और यूपी की ये छवि भाजपा सरकार ने बनाई है.' मनीष के इस ट्वीट पर प्रदर्शन करने वाली महिला Licypriya Kangujam ने कहा कि मैं एक गौरवान्वित भारतीय हूं, मैं विदेशी नहीं हूं.
Hello Sir, I'm a proud Indian. I'm not a foreigner. 🙏 https://t.co/KBshDFJzQM
इसके बाद सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल ट्रोल होने लगे. इसके बाद उनके सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया. मनीष जगन अग्रवाल ने ट्वीट करके कहा, 'इस तस्वीर को कल एक न्यूज चैनल ने दिखाया ,जिसमें भारत की इस बेटी को विदेशी बताया गया ,चैनल की गलत खबर की वजह से समझने में भूल हुई.'
Sir, I represented my country 🇮🇳 8th times at United Nations 🇺🇳 till my age of 10 is not to call me a "Foreigner". Stop such racist attitude towards North East People. This is unacceptable at any cost. 😢 🙏💔 https://t.co/mDQooM5eEb pic.twitter.com/SJ9ChTGpPp

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










