
ताक पर नियम और ब्याज का खेल... आजम खान से जुड़े मामले में 2 अधिकारियों पर गिरी गाज
AajTak
आजम खान को लाभ पहुंचाने के मामले में दो अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है. बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने इसकी शिकायत की थी. इसका शासन ने संज्ञान लिया और उप महाप्रबंधक उपेंद्र कुमार सारस्वत और सचिव शकील अहमद पर कार्रवाई की. आरबीआई की गाइडलाइन है कि कोई भी ट्रस्ट या स्कूल को किसी भी तरह का ब्याज नहीं दिया जा सकता.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान और उनके करीबियों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है. ताजा मामले में जौहर यूनिवर्सिटी, जौहर ट्रस्ट और रामपुर पब्लिक स्कूल को नियमों के खिलाफ जाकर ब्याज का भुगतान करने के मामले में दो लोगों पर गाज गिरी है. इसमें जिला सहकारी बैंक सचिव और उप महाप्रबंधक को जांच के बाद शासन ने दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है. दोनों अफसरों को लखनऊ मुख्यालय अटैच कर दिया गया है.
दरअसल, जिला सहकारी बैंक में जौहर यूनिवर्सिटी, जौहर ट्रस्ट और दो बैंक खाता रामपुर पब्लिक स्कूल के नाम से हैं. इसमें ब्याज के भुगतान का 26 लाख रुपया उन खातों में ट्रांसफर किया गया जो आरबीआई की गाइडलाइन के नियम विरुद्ध हैं.
उपेंद्र सारस्वत और शकील अहमद पर कार्रवाई
बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने इसकी शिकायत की थी. इसका शासन ने संज्ञान लिया और उप महाप्रबंधक उपेंद्र कुमार सारस्वत और सचिव शकील अहमद पर कार्रवाई की. आरबीआई की गाइडलाइन है कि कोई भी ट्रस्ट या स्कूल को किसी भी तरह का ब्याज नहीं दिया जा सकता.
बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
इसके बावजूद इन दो अधिकारियों ने सांठ-गांठ कर 26 लाख रुपये का भुगतान कर दिया. इस मामले के मुख्य शिकायतकर्ता भारतीय जनता पार्टी के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









