
ताइवान ने नियुक्त किया अमेरिकी प्रशिक्षित रक्षा मंत्री तो भड़के चीन ने की घुसपैठ
AajTak
ताइवान को डराने के लिए एक बार फिर 8 चीनी लड़ाकू विमानों ने हवाई सीमा का उल्लंघन करते हुए ताइवान के एयर स्पेस में घुस गए. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि चार चीनी जे 16 और चार जेएच 7 के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विमान दक्षिण चीन सागर के ऊपरी हिस्से से होते हुए ताइवान के अधिकार क्षेत्र वाले प्रतास द्वीप पर उड़ते हुए दिखाई दिए.
चीन और ताइवान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच सकता है. चीन ने ताइवान सीमा के आस-पास सैन्य गतिविधि को बढ़ा दिया है जिसके बाद ताइवान सरकार भी चीन को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यही वजह है कि ताइवान ने देश में अमेरिकी प्रशिक्षित रक्षा मंत्री नियुक्त किया है जिससे चीन बुरी तरह बौखला गया है. ताइवान को डराने के लिए एक बार फिर 8 चीनी लड़ाकू विमान हवाई सीमा का उल्लंघन करते हुए ताइवान के एयर स्पेस में घुस गए. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि चार चीनी जे 16 और चार जेएच 7 के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विमान दक्षिण चीन सागर के ऊपरी हिस्से से होते हुए ताइवान के अधिकार क्षेत्र वाले प्रतास द्वीप पर उड़ते हुए दिखाई दिए. मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि जैसे ही इसकी जानकारी मिली ताइवान वायु सेना ने उनका पीछा किया और रेडियो पर चेतावनी जारी की गई. इसके बाद ताइवान ने जिस तरफ से से चीनी फाइटरजेट ने घुसपैठ की थी उस तरफ एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए निगरानी बढ़ा दी.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












