
तस्वीरों में देखें रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की खूबसूरत केमिस्ट्री, राजस्थान में होगी ग्रैंड सगाई
AajTak
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा जनवरी 2026 में अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई करेंगे. अवीवा दिल्ली की एक पेशेवर फोटोग्राफर, प्रोडक्शन हाउस की सह-संस्थापक और पूर्व नेशनल फुटबॉलर हैं. 25 वर्षीय रेहान वाड्रा एक इंस्टॉलेशन और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं.
कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंधन वाले हैं. कहा जा रहा है कि रेहान और अवीवा बेग जनवरी 2026 की शुरुआत में राजस्थान में एक निजी समारोह में सगाई करेंगे.
यह जोड़ा पिछले 7 वर्षों से रिश्ते में है और हाल ही में रेहान के प्रपोज़ल के बाद दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. बताया जा रहा है कि यह सगाई समारोह दो से तीन दिन का निजी कार्यक्रम होगा, जिसमें सीमित मेहमान शामिल होंगे.
हालांकि अभी तक दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.अवीवा बेग दिल्ली के एक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो वाड्रा परिवार के बेहद करीब माना जाता है.
अवीवा ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली से की और उसके बाद मीडिया कम्युनिकेशंस और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की. रेहान की तरह अवीवा भी रचनात्मक क्षेत्र (Creative Arts) से जुड़ी हैं और राजनीति की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं रॉबर्ट वाड्रा-प्रियंका गांधी के होने वाले समधी-समधन? जानिए रेहान की होने वाली दुल्हन अवीवा बेग की फैमिली के बारे में
फोटोग्राफर और नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी अवीवा केवल एक पेशेवर फोटोग्राफर ही नहीं, बल्कि एक पूर्व नेशनल लेवल फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










