
तवांग को गलवान समझने की गलती कर बैठी चीनी सेना, मिला सरप्राइज
AajTak
चीन और भारत के सैनिकों की तवांग सेक्टर में भिड़ंत हो गई. हालांकि इस भिड़ंत में भारतीय सैनिकों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. गलवान झड़प के दौरान कई भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे लेकिन इस बार स्थिति भारतीय सेना के काबू में थी.
चीन और भारत का सीमा विवाद एक बार फिर से गहरा गया है. 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प ने गलवान के समय मिले पुराने जख्मों को फिर से हरा कर दिया है. हालांकि, इस बार तवांग में स्थिति गलवान से बिल्कुल अलग थी और चीनी सैनिकों को मुंह की खानी पड़ी.
दरअसल, साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में जब चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई तो एक बात साफ थी कि भारतीय सैनिकों की संख्या चीन के सैनिकों के मुकाबले कम थी इसलिए अचानक हमले में उन्हें फायदा मिला लेकिन इस बार ऐसा नहीं था.
गलवान से कितनी अलग थी तवांग में स्थिति इंडिया टुडे ने 9 दिसंबर की उस जगह की हाई रेजोल्यूशन सैटेलाइट फोटो जारी की हैं, जहां भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच भिड़ंत हुई थी. सैटेलाइट फोटो से अंदाजा लगता है कि इस बार चीनी सैनिकों ने जब घुसपैठ की कोशिश की तो उन्हें भारतीय सैनिकों की अच्छी खासी तादाद का सामना करना पड़ा होगा.
जब जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करते हुए अचानक हमला किया, उस दिन और उस जगह पर हमले का जवाब देने के लिए भारतीय सेना के कम सैनिक ही मौजूद थे. लेकिन इस बार तवांग की सैटेलाइट तस्वीरें अलग कहानी बयां कर रही हैं. इलाके में कई फॉरवर्ड लोकेशन पर भारतीय सैनिक काफी संख्या में मौजूद थे.
दोनों पक्षों के बीच तवांग में जब झड़प हुई तो उस समय भारतीय सैनिक पूरी तरह से पोजिशन पर थे और झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










