
तलाक-ए-हसन केस में बीवी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, CJI ने बच्चे के हक में दिया बड़ा फैसला, कहा- कमाकर मेंटेनेंस दो
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए तलाक-ए-अहसन के बाद बच्चे के हक में बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने पिता को बच्चे के मेंटेनेंस देने, पासपोर्ट, स्कूल एडमिशन और बैंक अकाउंट से जुड़े दस्तावेजों पर सहमति देने का निर्देश दिया. कोर्ट ने बच्चे के बैंक अकाउंट की गार्जियनशिप मां को सौंपने और दस्तावेज मां के नाम अपडेट करने का भी आदेश दिया.
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक मुस्लिम महिला की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला दिया. महिला का आरोप है कि शौहर ने तीन साल पहले बीवी को तलाक-ए-हसन देकर घर से निकाल दिया था. ये तलाक तीन महीने के अंतराल पर दिया जाता है. तलाक के बाद बच्चा उसके पास है और वो ही उसकी देखभाल कर रही है. महिला ने बताया कि तलाक के बाद बच्चे के पासपोर्ट, स्कूल एडमिशन, मेंटेनेंस और अन्य जरूरी कामों के लिए अधिकारियों ने बच्चे के पिता की सहमति मांगी थी.
याचिका पर चीफ जस्टिस ने पिता को निर्देश दिया कि वो बच्चे के पासपोर्ट जारी करने, स्कूल एडमिशन और बैंक अकाउंट से जुड़े सभी दस्तावेजों पर साइन करें. कोर्ट ने कहा कि स्कूल ने बच्चे को एडमिशन देने पर सहमति जता दी है और अगर पिता का कोई कंसेंट लेटर चाहिए तो वो देगा. सुप्रीम कोर्ट ने बैंक को भी आदेश दिया कि नाबालिग बच्चे का अकाउंट पिता की बजाय उसकी मां को गार्जियन बनाकर खोला जाए. बच्चे का आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मां के नाम पर अपडेट करने का भी निर्देश दिया गया.
बच्चे का मेंटेनेंस दे पिता- सुप्रीम कोर्ट
कोर्ट ने पिता को बच्चे का मेंटेनेंस देने का भी आदेश दिया. महिला के वकील ने दलील दी कि अगर तलाक नहीं हुआ होता और बच्चा पिता के पास होता, तो भी उसे स्कूल, कपड़े, किताबें, दूध-चीनी जैसी चीजों के लिए पैसे देने पड़ते. महिला खुद के लिए कुछ नहीं मांग रही, वो सिर्फ बच्चे के लिए मांग रही. उन्होंने बताया कि पति दिल्ली कोर्ट में वकील है, लेकिन दावा कर रहा है कि उसकी कमाई बहुत कम है.
...तो दोबारा शादी क्यों की?
पति के वकील ने कहा कि भारत में लोग अलग-अलग तरीके से जीते हैं, 20 हजार रुपये महीना ज्यादातर लोगों से ज्यादा है और उसकी सैलरी फिक्स्ड है. इस पर महिला के वकील ने जवाब दिया कि उसने पहली पत्नी को तलाक देकर बच्चे को बाहर निकाला, फिर दूसरी शादी कर ली और दूसरा बच्चा भी है, फिर भी कहता है कि महीने में सिर्फ 20 हजार कमाता है और पहली संतान को कुछ नहीं दे सकता. ऐसा है तो दोबारा शादी क्यों की?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










