
तरन-तारन उपचुनाव में अमृतपाल सिंह अहम फैक्टर, जेल में रहते हुए भी बने प्रासंगिक
AajTak
कट्टरपंथी नेता अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद उनकी पार्टी
पंजाब की राजनीति में अमृतपाल सिंह का नाम लगातार चर्चा में है. अप्रैल 2023 में गिरफ्तारी के बाद से वह डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद उनकी पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने न केवल अपनी सक्रियता बनाए रखी बल्कि और मजबूत हुई है.
खडूर साहिब लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार 1.94 लाख वोटों से जीत दर्ज करने वाले अमृतपाल ने 2024 चुनावों में अपनी ताकत दिखाई थी. इसके बाद भी उनके समर्थक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद करते रहे.
फ़िरोजपुर, फाजिल्का और तरनतारन जिलों में 21 राहत कैंप लगाए गए, जिनमें भोजन, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा तक वितरित किया गया. ट्रकों और कैंपों पर अमृतपाल की तस्वीरें लगीं, जो जेल में रहते हुए भी उनके नेतृत्व को दर्शाती हैं.
यह भी पढ़ें: कमल कौर भाभी हत्याकांड... मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह के लगे पोस्टर, 'इज्जत का राखा' बताकर हो रहे वायरल
अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर एक महीने की पैरोल की मांग की थी, ताकि वह बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी कर सकें. इससे साफ है कि पार्टी जनता के बीच अपनी छवि मजबूत करने में जुटी है.
अमृतपाल की पार्टी ने अभी नहीं उतारे उम्मीदवार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










