
तमिल यूट्यूबर के घर में घुसकर बदमाशों ने की तोड़फोड़, किचन और बेडरूम में फेंका मानव मल
AajTak
शंकर ने दावा किया कि पुलिस को तुरंत सूचित करने के बावजूद सिर्फ एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल ही मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने परिसर से बाहर निकले बिना घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने सबूत के तौर पर कई वीडियो अपलोड किए हैं.
कॉमेडियन कुणाल कामरा पर मुंबई में एक्शन को लेकर विपक्ष महाराष्ट्र में सत्ताधारी बीजेपी सरकार की आलोचना कर रहा है और इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बता रहा है. वही दूसरी ओर तमिल यूट्यूबर सावुक्कु शंकर ने आरोप लगाया है कि सफाई कर्मचारी होने का दावा करने वाले एक गिरोह ने चेन्नई में उनके घर में जबरदस्ती घुसकर उनके किचन और बेडरूम में सीवेज फेंक दिया और बाद में वीडियो कॉल पर उन्हें धमकी भी दी.
वीडियो पोस्ट कर किया दावा
एक्स पर अपलोड किए गए वीडियो की एक सीरीज में यूट्यूबर ने दावा किया कि हमला उस समय हुआ जब वह बाहर थे और जब हमलावर घर में घुसे तो उनकी मां घर पर अकेली थीं. शंकर ने कहा कि जब उन्होंने हाल जानने के लिए अपनी मां को फोन किया तो हमलावर वीडियो कॉल पर आया और उन्हें धमकी देने लगा.
शंकर ने आगे दावा किया कि पुलिस को तुरंत सूचित करने के बावजूद सिर्फ एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल ही मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने परिसर से बाहर निकले बिना घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने सबूत के तौर पर कई वीडियो अपलोड किए, जिसमें हमले की फुटेज, वीडियो कॉल पर उन्हें धमकी देने वाले गिरोह के सदस्य और हमलवारों को दिखाते हुए सीसीटीवी रिकॉर्डिंग शामिल हैं. एक क्लिप में रिफ्लेक्टिव जैकेट पहने हुए शख्स वीडियो कॉल के दौरान उन पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है.
विपक्ष ने स्टालिन सरकार को घेरा
सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने दावा किया कि वे शंकर द्वारा अपने एक वीडियो में सफाई कर्मचारियों के बारे में की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से आहत थे. इस हमले पर तीखे सियासी बयान सामने आए हैं. AIADMK प्रमुख ई के पलानीस्वामी ने घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. यह घटना क्रूरता की पराकाष्ठा को दर्शाती है और विवेक रखने वाले किसी भी व्यक्ति को शर्म से अपना सिर झुका लेना चाहिए, क्योंकि यह DMK शासन के तहत हुआ है, जो कानून के मुताबिक शासन करने का दावा करता है. उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










