
तमिलनाडु: IIT कॉलेज हॉस्टल में छात्र को निर्वस्त्र कर घुमाया...चप्पल से पीटा, 3 छात्रों पर केस दर्ज, वार्डन सस्पेंड
AajTak
तमिलनाडु के मदुरई स्थित आईटीआई कॉलेज के हॉस्टल से रैगिंग का मामला सामने आया है. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ सीनियर छात्र अपने जूनियर साथी के जबरन निर्वस्त्र कर रहे हैं और उसे चप्पल से पीट रहे हैं. पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन छात्रों पर केस दर्ज किया गया है.
तमिलनाडु स्थित थिरुमंगलम के आईटीआई कॉलेज हॉस्टल में हुई अमानवीय रैगिंग की घटना सामने आई है, जहां कुछ सीनियर छात्रों ने अपने साथी छात्र को निर्वस्त्र कर अपमानित किया और हॉस्टल घुमाया. साथ ही आरोपियों ने छात्र को निर्वस्त्र कर चप्पल से भी पीटा. पीड़ित के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, कॉलेज प्रशासन ने इस मामले की जांच पूरी होने तक हॉस्टल के वार्डन को निलंबित कर दिया है.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों का एक समूह पीड़ित छात्र के जबरन कपड़े उतर रहा है और फिर उसे ताने मारते हुए अपमानित कर रहे हैं, जबकि सीनियर छात्र पीड़ित के गुप्तांग पर चप्पल मार रहे हैं.
साथ ही वीडियो में पीड़ित छात्र की चीखें और दर्द साफ सुनाई दे रहा है जो इस घटना की क्रूरता को दिखाता है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के माता-पिता को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत कॉलेज प्रशासन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
तीन छात्रों पर केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि पीड़ित के माता-पिता की शिकायत पर तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच पूरी होने तक हॉस्टल के वार्डन को निलंबित कर दिया है. क्योंकि वार्डन की लापरवाही के कारण ये घटना हो सकी.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्र पहले वर्ष का छात्र है जो हॉस्टल में रहता है. आरोपी छात्रों ने रैगिंग के नाम पर ये अमानवीय कृत्य किया जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी पीड़ित को आहत करने वाला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










