
तमिलनाडु: होटल मालिक के माफीनामे का वीडियो लीक होने पर BJP का एक्शन, पदाधिकारी को किया निष्कासित
AajTak
कांग्रेस और डीएमके ने इस वीडियो को व्यापक रूप से शेयर किया था. दोनों दलों ने इसे भाजपा का "अहंकार" बताया और दावा किया कि व्यवसायी श्रीनिवासन को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से माफ़ी मांगने के लिए मजबूर किया गया.
शुक्रवार को कोयंबटूर में एक होटल के एक मालिक द्वारा केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से माफी मांगने वाले वीडियो के लीक होने के बाद तमिलनाडु में भाजपा के एक पदाधिकारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. यह वीडियो विवाद का विषय बन गया था.
वीडियो वायरल होने के कुछ ही मिनटों बाद द्रमुक, कांग्रेस और अन्य इंटरनेट यूजर्स ने भाजपा की आलोचना की थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 12 सितंबर को कोयंबटूर में एक प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने के लिए मजबूर किया. इसके बाद बीजेपी की काफी किरकरी हुई थी और अब बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पदाधिकारी सतीश को पार्टी से निकाल दिया है.
दो वीडियो हुए थे वायरल
दरअसल हाल ही में दो वीडियो सामने आए, जिनमें से एक में अन्नपूर्णा रेस्तरां सीरीज के मालिक श्रीनिवासन कथित तौर पर अलग-अलग जीएसटी दरों पर चिंता जताते हुए दिखाई दे रहे हैं. सीतारमण की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में जीएसटी का मुद्दा उठाते हुए वह कहते हैं, ‘समस्या यह है कि जीएसटी हर आइटम पर अलग-अलग तरीके से लगाया जाता है. उदाहरण के लिए ‘बन’ पर कोई जीएसटी नहीं है, लेकिन अगर आप इस पर क्रीम लगाते हैं तो जीएसटी 18 प्रतिशत हो जाता है.’
उन्होंने कहा कि इसके कारण ग्राहक, खासकर परिवार बन और क्रीम अलग-अलग मांगते हैं और कहते हैं कि वे पैसे बचाने के लिए खुद ही बन पर क्रीम लगा लेंगे.
यह भी पढ़ें: GST पर पहले वित्त मंत्री से सवाल फिर माफी, रेस्तरां मालिक के वीडियो पर कांग्रेस हुई हमलावर तो अन्नामलाई ने जताया खेद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










