
तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 30 घायल
AajTak
तमिलनाडु में बड़ा हादसा हो गया. जहां एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 30 घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तमिलनाडु के रानीपेट में बड़ा हादसा हो गया. जिससे बस में सवार 4 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. बताया जाता है कि यात्रियों से भरी बस गुरुवार को एक सब्जी से लदे ट्रक और अन्य भारी वाहन में टक्कर मार दी. इस हादसे में 30 लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने दी है.
यह भी पढ़ें: किश्तवाड़ में सड़क हादसा, बोलेरो के खाई में गिरने से 4 की मौत, दो अन्य लापता
सूत्रों ने बताया कि पीड़ितों में से ज्यादातर कर्नाटक के कोलार के रहने वाले थे, जो चेन्नई के पास एक मंदिर में दर्शन करने के बाद केएसआरटीसी बस में घर लौट रहे थे. दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना उस समय हुई जब केएसआरटीसी की बस करीब 55 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु की ओर जा रही थी और चालक ने एक टिपर लॉरी को ओवरटेक किया. इसी दौरान बस विपरीत दिशा से आ रहे सब्जी से लदे ट्रक से टकरा गई.
यह भी पढ़ें: गंगा मे नहाते समय बड़ा हादसा, एक ही परिवार के चार डूबे, 1 की मौत, 2 की तलाश जारी
टिपर लॉरी ने भी केएसआरटीसी बस को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बस के परखच्चे उड़ गए. वहीं, हादसे के शिकार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायलों को पास के एक अस्पातल में भर्ती कराया गया है, जहां कई कि हालत गंभीर बताई जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










