
तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने की दो घटनाएं, तीन महिलाओं समेत 10 की मौत
AajTak
तमिलनाडु के उत्तरी क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं. चेंगलपट्टू जिले और विल्लुपुरम जिले में कथित नकली शराब पीने से 10 लोगों की जान गई है. विल्लुपुरम जिले में 6 लोगों को उल्टी, आंखों में जलन और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आईजी आर कन्नन ने बताया कि दोनों ही मामलों में उद्योगों में प्रयोग करने योग्य जहरीली शराब का इस्तेमाल किया गया है.
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम जिलों में नकली शराब की दो घटनाएं सामने आई हैं. यहां कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दोनों जिलों में तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई. रविवार को विल्लुपुरम जिले के मरक्कनम के पास एकियारकुप्पम के रहने वाले छह लोगों की मौत हो गई. जबकि चेंगलपट्टू जिले के मदुरंथगम में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई और रविवार को एक दंपति की मौत हो गई. इन सभी की अवैध शराब पीने की वजह से जान गई.
घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर) एन कन्नन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि सभी 10 पीड़ितों ने संभवतः इथेनॉल-मेथनॉल पदार्थों के साथ जहरीली शराब का सेवन किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में दो दर्जन से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है. बताया गया है कि वे ठीक हैं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अभी तक पुलिस को दोनों घटनाओं के बीच लिंक का कोई सबूत नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि वो दोनों घटनाओं के बीच किसी भी संभावित लिंक का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. विल्लुपुरम जिले के एकियारकुप्पम गांव में शनिवार को 6 लोगों को उल्टी, आंखों में जलन, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सूचना पर पुलिस की टीम गांव पहुंची. इनमें चार की मौत हो गई. इस बीच, आइसीयू में इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे विल्लुपुरम जिले में मरने वालों की संख्या छह हो गई.
पुडुचेरी में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, 10 की हालत गंभीर
आरोपी के कब्जे से जहरीली शराब बरामद
आईजी ने बताया कि दोनों जिलों में मरने वालों की कुल संख्या 10 हो गई. घटना के संबंध में अमरन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से जहरीली शराब भी बरामद की गई है. इसमें मेथेनॉल की मौजूदगी का पता लगाने के लिए लैब में भेजा गया है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









