
तमिलनाडु: मदुरै में दीप जलाने को लेकर हंगामा, चार हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े
AajTak
मदुरै में कार्तिगई दीपम की तैयारी के दौरान चार हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता तिरुपरंकुंडरम पहाड़ी पर दीप जलाने जा रहे थे, तभी उनकी पुलिस से झड़प हो गई. न्यायमूर्ति जी आर स्वामीनाथन ने मंदिर प्रशासन को शाम 6 बजे दीप जलाने का निर्देश दिया था, जिसके लिए कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे. पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उन्हें रोक दिया.
तमिलनाडु के मदुरै में कार्तिगई दीपम के मौके पर मंगलवार को भारी तनाव की स्थिति बन गई, जब चार हिंदू संगठनों के सदस्यों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई. ये संगठन तिरुपरंकुंडरम पहाड़ी पर दीप जलाने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऊपर जाने से रोक दिया.
यह विवाद तब शुरू हुआ जब हिंदू मक्कल काची, हिंदू तमिझर काची, हनुमान सेनाई और हिंदू मुन्नी नामक चार संगठनों के सदस्यों ने पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश की. सभी लोग दीप जलाने के लिए आगे बढ़ रहे थे. पुलिस ने सुरक्षा और प्रशासनिक निर्देशों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया, जिस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और मौके पर तनाव फैल गया.
कार्तिगई दीपम के मौके पर तनान
जानकारी के मुताबिक, सभी संगठन मंदिर परिसर में पारंपरिक दीप जलाने की अनुमति की मांग कर रहे थे. तिरुपरंकुंडरम पहाड़ी कार्तिगई दीपम से जुड़ी पौराणिक और धार्मिक आस्थाओं का केंद्र मानी जाती है. कार्यकर्ता परंपरा के अनुसार दीप जलाने पहुंच रहे थे.
इससे पहले, मद्रास हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जी आर स्वामीनाथन ने मंदिर अधिकारियों को निर्देश दिया था कि दीपथून पर शाम 6 बजे दीप अवश्य जलाया जाए. इसी निर्देश को आधार बनाते हुए संगठन के सदस्य पहाड़ी की तरफ बढ़े थे. उनका कहना था कि वे अदालत के आदेश के अनुसार दीप प्रज्वलित करना चाहते थे. लेकिन स्थानीय प्रशासन का कहना था कि बिना अनुमति और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था के बिना पहाड़ी पर लोगों के चढ़ने से सुरक्षा में खतरा हो सकता है। पुलिस ने इस वजह से रास्ता रोक लिया.
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई बहस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










