
तमिलनाडु: पुलिसकर्मी ने बेटे के बाल खराब काटने पर किया हंगामा, 'गलत सैलून' करवा दिया बंद
AajTak
तमिलनाडु में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. दरअसल एक पुलिसकर्मी ने अपने बेटे के गलत बाल काटने पर जमकर हंगामा किया. साथ ही एक सैलून को बंद करवा दिया. हालांकि उसे बाद में पता चला कि उसने गलत सैलून को बंद करवा दिया है, क्योंकि पुलिसकर्मी के बेटे ने गलत दुकान की ओऱ इशारा कर दिया था.
तमिलनाडु में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पुलिसकर्मी हंगामा कर रहा है. वह कह रहा है कि उसके बेटे के सैलून वाले ने उसके बेटे के गलत बाल काट दिए. इतना ही नहीं, पुलिसकर्मी ने सैलून बंद भी करवा दिया.
कॉन्स्टेबल नेविस ब्रिटो थिसयानविलाई पुलिस स्टेशन से जुड़े हुए हैं. शनिवार को वह एक सैलून में गए थे और मालिक पर चिल्लाने लगे कि उसके बेटे के बाल खराब हो गए हैं.
सैलून के मालिक को ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं थी और उसने नेविस ब्रिटो के दावों को खारिज करने की कोशिश की.
कॉन्स्टेबल नेविस ब्रिटो ने दुकान को बंद कर दिया. साथ ही बार-बार आरोप लगाया कि सैलून मालिक ने उसके बेटे के गलत बाल काट दिए. हालांकि बाद में यह पता चला कि कांस्टेबल के बेटे ने गलत दुकान की ओर इशारा किया था, जिसके कारण हंगामा हुआ.
जब कॉन्स्टेबल हंगामा कर रहा था तब आसपास के लोगों और दुकानों में काम करने वाले लोगों ने घटना को रिकॉर्ड कर लिया. जिसके आधार पर सैलून दुकान के मालिक ने थिसैयांविलाई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
उधर, बीजेपी ने तमिलनाडु पुलिस के 'नकारात्मक' रवैये पर सरकार पर निशाना साधा. बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने पुलिस के 'नकारात्मक रवैये' को लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधा. बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने ट्वीट किया कि एक पुलिस वाले ने एक सैलून की दुकान बंद कर दी, क्योंकि उसके बेटे ने ठीक से बाल नहीं कटवाए थे. तमिलनाडु पुलिस का रवैया इतना नकारात्मक कैसे हो गया. समय आ गया है कि सीएम एमके स्टालिन, प्रभारी मंत्री होने के नाते पुलिस बल को संवेदनशील बनाने पर काम करें.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








