
तमिलनाडु: चेन्नई में हत्या के बाद सूटकेस में बंद कर फेंका गया महिला का शव, एक आरोपी गिरफ्तार
AajTak
महिला का शव मिलने के बाद, पुलिस ने तुरंत इलाके से सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करना शुरू कर दिया. इसके अलावा, जिस जगह पर शव मिला है, वहां से 100 मीटर दूर एक घर से मणि नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
तमिलनाडु (Tamilnadu) की राजधानी चेन्नई के थुराईपक्कम के पास एक सूटकेस के अंदर एक महिला का शव मिला है. सुबह करीब 5.30 बजे कुमारन कुडिल निवासी ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके इलाके में एक सूटकेस मिला है, जिसमें से खून टपक रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला.
महिला का शव मिलने के बाद, पुलिस ने तुरंत इलाके से सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करना शुरू कर दिया. इसके अलावा, जिस जगह पर शव मिला है, वहां से 100 मीटर दूर एक घर से मणि नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने महिला की पहचान माधवरम निवासी दीपा के रूप में की है. मामले में आगे की जांच जारी है.
चेन्नई में महिला की हत्या करके शव फेंके जाने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी शहर के एक इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या करके शव को टुकड़ों में करने के बाद नदी में फेक दिया गया था.
नदी में फेंका गया था बुजुर्ग महिला का शव
इससे पहले जुलाई में चेन्नई में एक दंपति ने बुजुर्ग महिला की हत्या करके उसके शव को टुकड़े करके फेंक दिया था. जानकारी के मुताबिक, 78 वर्षीय महिला विजया चेन्नई के एमजीआर नगर क्षेत्र में रहती थी. पुलिस ने पार्थिबन के सेलफोन सिग्नल को ट्रैक किया, इस दौरान सामने आया कि वह अपनी पत्नी के साथ विरुधुनगर जिले में छिपा हुआ था. इसके बाद दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ करने पर पार्थिबन और उसकी पत्नी संगीता ने विजया की हत्या करने की बात कबूल कर ली.
यह भी पढ़ें: चेन्नई: नाबालिग बलात्कार पीड़िता के माता-पिता ने लगाया थाने में मारपीट का आरोप, पुलिस ने किया इनकार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










