
तमिलनाडु के विक्रवंडी में सबसे अधिक तो बद्रीनाथ में सबसे कम मतदान... हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुआ उपचुनाव
AajTak
लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार हुए उपचुनाव में कई दिग्गजों और कुछ नए उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिनमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर भी शामिल हैं. बिहार, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हिंसा की कुछ घटनाओं को छोड़कर, मतदान शांतिपूर्ण रहा.
उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच बुधवार को सात राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए, जहां मध्यम से उच्च मतदान दर्ज किया गया. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक था. चुनाव आयोग (ईसी) के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर 13 निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया और उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर सबसे कम मतदान हुआ.
दरअसल, लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार हुए उपचुनाव में कई दिग्गजों और कुछ नए उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिनमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर भी शामिल हैं. बिहार, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हिंसा की कुछ घटनाओं को छोड़कर, मतदान शांतिपूर्ण रहा.
उत्तराखंड के मंगलौर निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए. रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आर के सकलानी ने पीटीआई को बताया कि मंगलौर के लिब्बरहेड़ी में बूथ संख्या 53-54 पर झड़प की सूचना मिली है. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि बूथ पर गोलीबारी हुई, लेकिन पुलिस ने इन रिपोर्टों का खंडन किया.
झड़प के कथित वीडियो में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन खून से सने कपड़ों में एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने भाजपा पर नफरत के बीज बोकर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया. एक अन्य वीडियो में उन्हें अस्पताल में घायल पार्टी कार्यकर्ता को गले लगाते हुए दिखाया गया.
उत्तराखंड़ की सीटों पर इतना मतदान
सूत्रों ने बताया कि बूथ पर हिंसा तब भड़की, जब कुछ लोगों ने अपना आधा चेहरा ढककर लोगों को मतदान करने से रोकना शुरू कर दिया. मंगलौर में 68.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि बद्रीनाथ में 49.80 प्रतिशत मतदान हुआ.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










