
'तमिलनाडु की शांति पसंद नहीं...', स्टालिन का NDA पर वार, PM मोदी के दावे को बताया गलत
AajTak
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दावा किया कि तमिलनाडु बिना एनडीए के बेहतर विकास कर रहा है. स्टालिन ने बीजेपी शासित राज्यों में नशीली दवाओं की बरामदगी पर भी सवाल उठाए.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने एनडीए गठबंधन पर हमला बोला है. उन्होंने ई पलानीस्वामी (ईपीएस) को 'दस बार हारा हुआ' बताया और दावा किया कि तमिलनाडु एनडीए के बिना विकास कर रहा है. तमिलनाडु के सीएम ने केंद्र की एनडीए सरकार पर भी तंज किया.
सीएम स्टालिन ने दावा किया कि कुछ लोगों को तमिलनाडु की शांति पसंद नहीं है और उनकी अराजकता फैलाने की कोशिश कामयाब नहीं होगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का तमिलनाडु में नशीली दवाओं का दुरुपयोग बढ़ने का दावा गलत है.
उन्होंने आरोप लगाया कि नशीली दवाओं की बरामदगी मुख्य रूप से बीजेपी शासित राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में हुई है. पीएम मोदी के मुताबिक तमिलनाडु में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है, जबकि तमिलनाडु में महिला केंद्रित योजनाओं की वजह से विकास हुआ है.
स्टालिन ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल
स्टालिन ने सवाल किया, 'आपकी गुजरात सरकार ने ही 5 महीने की गर्भवती बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले 11 लोगों को रिहा किया था. तो आपको ये कहने का क्या अधिकार है? उत्तर प्रदेश और मणिपुर में भी ऐसी ही बातें होती हैं. पीएम मोदी ने AIADMK कार्यकर्ताओं को धोखा देने की कोशिश की. आपने और अमित शाह ने AIADMK सरकार को सबसे भ्रष्ट कहा था. क्या आप यह भूल गए हैं?'
यह भी पढ़ें: 'सिर्फ चुनाव के समय आते हैं PM', स्टालिन ने प्रधानमंत्री के दौरे पर उठाए सवाल, मदुरै एम्स को बताया 'आठवां अजूबा'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










