
तमिलनाडु की चुनावी जंग में AIADMK की हैट्रिक या खत्म होगा DMK का सत्ता का वनवास?
AajTak
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार शोर थम गया है. AIADMK की कमान संभाल रहे पलानीस्वामी अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के जद्दोजहद करते नजर आए जबकि स्टालिन डीएमके की एक दशक बाद राज्य की सत्ता में वापसी के लिए बेताब नजर आए. ऐसे में देखना है कि तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन होगा या फिर एआईडीएमके के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनेगी.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार यानि 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है. राज्य की कुल 234 विधानसभा सीटों के लिए 3998 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मंगलवार को यानी 6 अप्रैल हो होना है. सभी राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. AIADMK की कमान संभाल रहे पलानीस्वामी अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के जद्दोजहद करते नजर आए जबकि स्टालिन डीएमके की एक दशक बाद राज्य की सत्ता में वापसी के लिए बेताब नजर आए. ऐसे में देखना है कि तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन होगा या फिर एआईडीएमके के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनेगी. तमिलनाडु में दो से ज्यादा विकल्प तमिलनाडु के सियासी इतिहास में पहली बार करुणानिधी और जयललिता के बगैर चुनाव हो रहे हैं. राज्य की राजनीति अभी तक एआईएडीएमके और डीएमके के बीच ही सिमटी रही है, लेकिन इस बार युवा वोटरों की वजह से द्रविड़ राजनीति कुछ लचीली हुई है. राज्य के मतदाताओं के सामने दो से अधिक विकल्प होने के कारण इस बार लीक से हट कर मतदान हो सकता है. हालांकि, इस बार भी तमिलनाडु की चुनावी जंग डीएमके और एआईडीएमके के बीच ही मुख्य मुकाबला होता नजर आ रहा. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियां तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टियों के सहारे किस्मत आजमा रही हैं.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








