
तमिलनाडु: इरोड से सांसद और MDMK नेता ए गणेशमूर्ति का निधन, कीटनाशक खाकर की थी आत्महत्या की कोशिश
AajTak
तमिलनाडु के इरोड लोकसभा क्षेत्र से सांसद और MDMK नेता ए. गणेशमूर्ति का निधन हो गया है. कथित तौर पर उनकी मौत खुदकुशी की वजह से हुई है.
तमिलनाडु (Tamilnadu) के इरोड लोकसभा क्षेत्र से सांसद और मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) नेता ए. गणेशमूर्ति का निधन हो गया है. कथित तौर पर उनकी मौत खुदकुशी की वजह से हुई है. जानकारी के मुताबिक कीटनाशक का सेवन करने के बाद सांसद गणेशमूर्ति को कोयंबटूर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां गुरुवार सुबह 5 बजे उनकी मौत हो गई. उन्हें बुधवार सुबह उल्टी की शिकायत होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था. गणेशमूर्ति ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया कि उन्होंने कीटनाशक खाया है.
एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में डीएमके के टिकट पर चुने गए गणेशमूर्ति को बेचैनी हुई और 24 मार्च को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआती जांच के बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया. बाद में उन्हें पास के कोयंबटूर के निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया.
राज्य के शहरी विकास और आवास मंत्री एस मुथुसामी, मोदाकुरिची से बीजेपी विधायक डॉ सी सरस्वती और AIADMK नेता केवी रामलिंगम सहित कई राजनेता गणेशमूर्ति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे.
पार्टी से नाराज चल रहे थे गणेशमूर्ति
तीन बार सांसद रहे गणेशमूर्ति एमडीएमके में प्रमुख पदों पर रहे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गणेशमूर्ति कथित तौर पर आगामी लोकसभा चुनाव में इरोड सीट से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी द्वारा टिकट देने से इनकार किए जाने से नाराज चल रहे थे. डीएमके ने इरोड में अपना उम्मीदवार खड़ा किया है और तिरुचि सीट एमडीएमके को देने का फैसला किया है. एमडीएमके महासचिव वाइको के बेटे दुरई वाइको को तिरुचि से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की 7वीं लिस्ट जारी, छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक सीट पर प्रत्याशी घोषित

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










