
तमिलनाडु: आदिवासी छात्राओं का टॉयलेट साफ करते वीडियो वायरल, प्रिंसिपल सस्पेंड
AajTak
धर्मपुरी का यह स्कूल ऐसी जगह पर स्थित है जहां 150 आदिवासी परिवार रहते हैं और अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं, जहां पहली से आठवीं कक्षा तक 150 छात्र पढ़ते हैं. एक वीडियो भी सामने आया जिसमें बच्चों को शौचालय साफ करते हुए देखा जा सकता है.
तमिलनाडु के धर्मपुरी में आदिवासी छात्राओं द्वारा शौचालय साफ करने का वीडियो सामने आने के बाद प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है. पलाकोडु के पेरुंकाडु में एक सरकारी स्कूल में छात्राओं द्वारा टॉयलेट साफ करने का वीडियो वायरल हुआ है.
थके-हारे स्कूल से घर लौटे बच्चे
यह स्कूल ऐसी जगह पर स्थित है जहां 150 आदिवासी परिवार रहते हैं और अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं, जहां पहली से आठवीं कक्षा तक 150 छात्र पढ़ते हैं. एक वीडियो भी सामने आया जिसमें बच्चों को शौचालय साफ करते हुए देखा जा सकता है.
अभिभावकों ने बताया कि कुछ बच्चे थके-हारे घर लौटते हुए देखे गए और जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे स्कूल में सफाई का काम कर रहे थे, जिसमें टॉयलेट साफ करना, टॉयलेट के लिए पानी भरना और स्कूल परिसर की सफाई करना शामिल था.
'बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते टीचर'
एक छात्रा की मां ने कहा, 'हमने अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजा था. जब वे घर लौटे तो बहुत थका हुआ महसूस कर रहे थे और उन्होंने होमवर्क भी नहीं किया. पूछने पर बच्चों ने कहा कि उन्होंने स्कूल में सफाई का काम किया और वे थका हुआ महसूस कर रहे हैं.'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










