
तमिलनाडु: अनशन पर बैठे कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट
AajTak
कांग्रेस सांसद सेंथिल को तिरुवल्लुर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हाई ब्लड प्रेशर के चलते निगरानी में रखा है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी. कांग्रेस सांसद तमिलनाडु के लिए समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के तहत लंबित फंड जारी कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे.
तमिलनाडु के लिए समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के तहत लंबित फंड जारी कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें तिरुवल्लुर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हाई ब्लड प्रेशर के चलते निगरानी में रखा है.
सेंथिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे हाई ब्लड प्रेशर की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है. मैं उचित चिकित्सा देखरेख में हूं और स्थिर हूं. लेकिन मेरी मांग स्पष्ट है कि तमिलनाडु का अधिकारिक SSA फंड तुरंत जारी होना चाहिए.”
कांग्रेस सांसद का आरोप है कि केंद्र सरकार ने करीब 2,000 करोड़ रुपये की राशि रोक रखी है, क्योंकि तमिलनाडु सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने के लिए तैयार नहीं है. इसके विरोध में वह दो दिन से अनशन पर बैठे थे और तीसरे दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई.
राज्य के शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यमोजी और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी इस मुद्दे पर केंद्र की कड़ी आलोचना की है. उनका कहना है कि केंद्र शिक्षा को राजनीति का हथियार बना रहा है और तमिलनाडु को उसकी नीति विरोध के कारण दंडित किया जा रहा है.
सेंथिल ने इस मामले को संसद में भी उठाया था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर लंबित राशि जल्द जारी करने की मांग की थी. उनका कहना है कि फंड में देरी से राज्य की कई अहम शिक्षा योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें आरटीई (Right to Education) के तहत छात्रों को फंड का वितरण और शिक्षकों के वेतन का भुगतान शामिल है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










