
तमिलनाडुः जयललिता की मौत पर कमेटी ने पेश की रिपोर्ट, शशिकला समेत इन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मौत की जांच के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. इसमें जयललिता की करीबी शशिकला, जयललिता के डॉक्टर के एस शिवकुमार, तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर पर भी आरोप लगाए गए हैं. साथ ही इनके खिलाफ जांच की मांग की गई है.
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मौत की जांच के लिए गठित कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. इस रिपोर्ट में समिति ने एक पैनल ने दिवंगत नेता और सरकार की विश्वासपात्र वी के शशिकला पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसके साथ ही कुछ और लोगों पर भी आरोप हैं. इसके साथ ही कहा गया है कि आरोपियों के खिलाफ जांच कराई जाए. दरअसल, न्यायमूर्ति ए अरुमुघस्वामी जांच आयोग (COI) की रिपोर्ट मंगलवार को विधानसभा में पेश की गई.
प्रदेश सरकार ने कहा कि एम्स के डॉक्टर्स की कमेटी की रिपोर्ट के कुछ पहलुओं पर COI की असहमति को देखते हुए कानूनी विशेषज्ञों की सलाह लेने के बाद कुछ लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है.
एजेंसी के मुताबिक COI की रिपोर्ट में जयललिता के डॉक्टर के एस शिवकुमार, तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर पर भी आरोप लगाए गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में जांच की जाए.
पैनल ने तत्कालीन मुख्य सचिव राम मोहन राव और 2 डॉक्टरों के खिलाफ जांच की सिफारिश की थी, हालांकि यह साफ नहीं किया कि यह उनके साथ शामिल थे या नहीं. लेकिन कहा गया है कि सरकार एक कॉर्पोरेट अस्पताल के अध्यक्ष के खिलाफ जांच कर सकती है, जहां जयललिता का इलाज किया गया था.
जयललिता को 22 सितंबर 2016 को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद 5 दिसंबर 2016 को उनका निधन हो गया था. दिवंगत अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने की परिस्थितियों की शुरुआती जांच के बाद आयोग ने कहा था कि उन्हें "कुछ भी नहीं मिला है. जयललिता को बिना देर किए अपोलो अस्पताल ले जाने के दौरान पर्याप्त सावधानी बरती गई. लेकिन आयोग ने जांच के दूसरे हिस्से में कहा कि शशिकला समेत अन्य लोग इस मामले में आरोपी हैं. सीओआई ने अपनी 475 पन्नों की रिपोर्ट में शशिकला और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ एक तमिल पत्रिका में छपी रिपोर्ट के आधार पर साजिश के आरोप की भी जांच की है.
ये भी देखें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










