
तनाव के बीच कूटनीति, पूर्व PM खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने ढाका जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर
AajTak
भारत-बांग्लादेश रिश्तों में तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ढाका में खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. इसे नई दिल्ली की कूटनीतिक पहल माना जा रहा है. खालिदा के बेटे तारीक रहमान की वापसी और उनके बयान भारत के लिए नई संभावनाएं खोलते दिख रहे हैं.
बांग्लादेश के साथ संबंधों में आई कड़वाहट को कम करने की दिशा में नई दिल्ली ने एक बड़ा कदम उठाया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार 31 दिसंबर को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी (BNP) अध्यक्ष खालिदा जिया के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका जाएंगे.
बांग्लादेश की राजनीति की मजबूत पहचान और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया का मंगलवार तड़के ढाका में निधन हो गया था. वह 80 वर्ष की थीं. खालिदा जिया का निधन ऐसे समय में हुआ है जब उनके बेटे और बीएनपी के प्रभावी प्रमुख तारिक रहमान 17 साल का निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटे हैं.
भारत का यह कदम ढाका के साथ संबंधों को फिर से संतुलित करने की एक कोशिश माना जा रहा है. वह भी ऐसे समय में, जब पिछले साल छात्र विद्रोह में शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद से भारत के अपने दक्षिण एशियाई सहयोगी के साथ संबंध काफी खराब हो गए हैं.
खालिदा जिया के कार्यकाल (1991-96 और 2001-06) के दौरान बांग्लादेश का झुकाव चीन और पाकिस्तान की ओर बढ़ा था, जिसने हमेशा नई दिल्ली की चिंताएं बढ़ाई थीं. मोहम्मद यूनुस की सरकार द्वारा दूरी बनाए रखने के कारण, भारत बांग्लादेश के पाकिस्तान और चीन दोनों के खतरनाक रूप से करीब आने को लेकर चिंतित है.
यह भी पढ़ें: अशांति, उथल-पुथल, ट्रॉमा... बांग्लादेश की तरह ही ट्रेजडी बनकर रह गया खालिदा जिया का जीवन
तारिक रहमान के हालिया बयानों ने नई दिल्ली को बातचीत का मौका दिया है. रहमान ने स्पष्ट किया है कि वे "न दिल्ली, न पिंडी (रावलपिंडी)" बल्कि "बांग्लादेश पहले" की नीति पर चलेंगे. साथ ही, उन्होंने कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी से भी दूरी बनाई है, जो कभी बीएनपी की सहयोगी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










