
तजाकिस्तान में होने वाली SCO बैठक में एक छत के नीचे होंगे भारत और पाकिस्तान के NSA, जानें क्या होगा खास
AajTak
भारत और पाकिस्तान के दो बड़े उच्चाधिकारी जल्द ही एक बैठक में आमने-सामने होंगे. भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल दुशांबे में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने अगले हफ्ते ताजिकिस्तान जाएंगे. वहीं पाकिस्तान के NSA भी इस बैठक में शामिल होंगे.
भारत और पाकिस्तान के दो बड़े उच्चाधिकारी जल्द ही एक बैठक में आमने-सामने होंगे. भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल दुशांबे में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने अगले हफ्ते तजाकिस्तान जाएंगे. वहीं पाकिस्तान के NSA भी इस बैठक में शामिल होंगे. तजाकिस्तान में होने वाली SCO की यह बैठक 23 और 24 जून को होगी. इस बैठक में पाकिस्तानी NSA मोईद यूसुफ भी भाग लेंगे. इस बैठक में भारत के NSA अजीत डोभाल भी मौजूद होंगे. हालांकि, दोनों में कोई द्विपक्षीय बातचीत होगी, इसकी संभावना कम ही है. फिलहाल इसको लेकर अभी दोनों ही सरकारों की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










