
तकनीकी खराबी या मोसाद का हाथ? UN में फिलिस्तीन की चर्चा होते ही बंद हुआ 4 वर्ल्ड लीडर्स का माइक
AajTak
UNGA में फिलिस्तीन के समर्थन में जब-जब किसी नेता ने आवाज उठाई, उनका माइक ऑफ हो गया. यह सिलसिला इंडोनेशिया, तुर्किए, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेताओं के साथ हुआ. सवाल उठने लगे कि क्या यह महज तकनीकी खराबी थी या इसके पीछे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ है?
न्यूयॉर्क में हो रही संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में इस बार सबका ध्यान एक अलग ही घटना पर चला गया. फिलिस्तीन के समर्थन में बोलने वाले नेताओं का माइक अचानक बंद हो गया. एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार नेताओं को इसका सामना करना पड़ा. इसी वजह से बैठक में मोसाद का नाम चर्चा में आ गया.
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जब गाजा में शांति सेना तैनात करने की बात कर रहे थे तो उनका माइक ऑफ हो गया. ठीक ऐसा ही तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन के साथ हुआ. जब उन्होंने हमास को आतंकी न मानने और फिलिस्तीन के समर्थन की बात की, तो अचानक आवाज गायब हो गई. ट्रांसलेटर को कहना पड़ा, "इनकी आवाज चली गई है."
यह भी पढ़ें: UNGA में एर्दोगन ने फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा, गाजा को लेकर इजरायल पर भी हुए हमलावर
यही नहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जब फिलिस्तीन और दो-राष्ट्र समाधान पर बात की तो शुरुआत में उनका भाषण सामान्य रहा लेकिन जैसे ही उन्होंने फिलिस्तीन को मान्यता देने की बात छेड़ी, उनका माइक ऑफ हो गया. कुछ मिनट तक हॉल में सन्नाटा छाया रहा.
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ भी यही घटना घटी. उन्होंने जैसे ही फिलिस्तीन का मुद्दा उठाया, माइक ऑफ हो गया.
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में UNGA की बैठकों के बीच सीक्रेट सर्विस का बड़ा एक्शन, टेलीकम्युनिकेशन से जुड़ा बड़ा खतरा किया बेअसर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










