
ढाका जा रहे विमान के पायलट की अचानक बिगड़ी तबीयत, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
नागपुर एयपोर्ट पर बांग्लादेश एयरलाइंस के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. विमान के पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसकी वजह से नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की मंजूरी देनी पड़ी. विमान का नाम बीजी-022 है.
ओमान की राजधानी मस्कट (Muscat) से बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका (Dhaka) के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान की नागपुर एयरपोर्ट (Nagpur Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक विमान ऑपरेट कर रहे पायलट को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक 'बिमान बांग्लादेश' के BG022 बोइंग विमान में कुल 126 यात्री सवार थे. विमान को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर लैंड करने की इजाजत दी गई. विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद पायलट को एक स्थानीय अस्पताल में तत्काल भर्ती करा दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है. अधिकारियों ने यह भी कहा कि जब विमान रायपुर में था, तभी कोलकाता एटीसी से आपातकालीन लैंडिंग के लिए बांग्लादेशी विमानन अधिकारियों ने संपर्क किया. कोलकाता एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि विमान को निकटतम नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराना सेफ रहेगा, जिसके बाद विमान को नागपुर एयपोर्ट पर उतारा गया.खेत में लैंड हुआ भारतीय वायुसेना का विशाल हेलीकॉप्टर चिनूक, देखें फोटोज
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










