
ढाई साल की बच्ची को जिंदा दफनाने की दोषी महिला को सजा-ए-मौत, लुधियाना की कोर्ट ने सुनाया फैसला
AajTak
लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में 28 नवंबर 2021 को बच्ची की हत्या कर दी गई थी. दोषी पाई गई महिला का बच्ची के माता-पिता से कुछ विवाद था. उसने बच्ची का अपहरण कर लिया था और इलाके में गड्ढा खोदकर जिंदा दफना दिया था.
पंजाब (Punjab) के लुधियाना की एक लोकल कोर्ट ने गुरुवार को एक महिला के लिए मौत की सजा सुनाई है. 2021 में अपने पड़ोसी की ढाई साल की बच्ची की हत्या करने के आरोप में महिला को दोषी पाया गया है. जिला और सत्र न्यायाधीश मुनीष सिंघल की अदालत ने 12 अप्रैल को नीलम (30) नाम की महिला को दिलरोज कौर नाम के बच्ची की हत्या के लिए दोषी ठहराया था. सरकारी वकील बी डी गुप्ता ने कहा कि कोर्ट ने यह फैसला गुरुवार को सुनाया.
2021 में हुई थी हत्या
लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में 28 नवंबर 2021 को बच्ची की हत्या कर दी गई थी. जानकारी के मुताबिक दोषी पाई गई महिला का लड़की के माता-पिता से कुछ विवाद था. उसने बच्ची का स्कूटर पर अपहरण कर लिया था और इलाके में गड्ढा खोदकर जिंदा दफना दिया था. इस संबंध में सलेमटाबरी थाने में मामला दर्ज किया गया था.
जानकारी के मुताबिक इस केस में अदालत ने शुक्रवार को नीलम को दोषी करार दिया था. इसके बाद इस पर विचार किया जा रहा था कि किस धारा में क्या सजा दी जाए. इसके बाद सजा सुनाते वक्त अदालत ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है, इसमें कोई दया नहीं दी जा सकती.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










