ड्रोन से लेकर AI वाली पढ़ाई तक... भारत-इजरायल के बीच हुए 27 समझौतों की बड़ी बातें
AajTak
पीएम मोदी के दौरे के दौरान महज 27 घंटे के भीतर भारत और इजरायल के बीच 27 अहम समझौतों पर सहमति बनी, जिसने द्विपक्षीय रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के नए स्तर पर पहुंचा दिया. इस दौरान पीएम मोदी को इजरायल की संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ प्रदान किया गया. वह नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने.
इजरायल का दो दिवसीय दौरा पूरा करके प्रधानमंत्री मोदी वापस भारत लौटने के लिए निकल चुके हैं. पीएम मोदी को विदा करने के लिए इजरायली पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी एयरपोर्ट आए थे. दोनों नेताओं के बीच दिखी आत्मीयता और कार के भीतर की उनकी तस्वीरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी. महज 27 घंटे के इस दौरे में भारत और इजरायल के बीच 27 अहम समझौतों पर सहमति बनी, जिसने द्विपक्षीय रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के नए स्तर पर पहुंचा दिया.
यात्रा के दौरान पीएम मोदी को इजरायल की संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ प्रदान किया गया. वह नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने. अपने संबोधन में उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं और दशकों पुराने विश्वास का उल्लेख किया. पीएम मोदी ने यरुशलम स्थित होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम में श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का संदेश दिया.
भारत-इजरायल समझौते की 5 बड़ी बातें
सरकार के अनुसार, इन समझौतों का दायरा साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि नवाचार, रक्षा सहयोग, अंतरिक्ष, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और मुक्त व्यापार तक फैला है. प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-
1. साइबर सुरक्षा सहयोग: इजरायल भारत में अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी सेंटर स्थापित करने में सहयोग करेगा. इससे साइबर हमलों की रोकथाम, नेटवर्क मॉनिटरिंग और डिजिटल सुरक्षा ढांचे को मजबूती मिलेगी.
2. एआई आधारित शिक्षा: स्कूलों खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों तक एआई तकनीक आधारित शिक्षण सामग्री पहुंचाने में इजरायली तकनीक का उपयोग होगा. इससे डिजिटल शिक्षा का दायरा बढ़ेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










