
ड्रोन धोखाधड़ी केस: ideaForge के CFO के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला
AajTak
कोर्ट ने कंपनी के CEO अंकित मेहता, निदेशक राहुल सिंह और जनरल मैनेजर सोमिल गौतम पर भी नाराज़गी जताई है. इन अधिकारियों ने अदालत में फर्जी जमानती पेश कर न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश की, जिसे कोर्ट ने गंभीर अपराध माना है.
चेन्नई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ideaForge टेक्नोलॉजी लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) विपुल जोशी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि विपुल जोशी अदालत में पेश नहीं हुए और न ही उन्होंने तय शर्तों के अनुसार जमानत राशि जमा की.
कोर्ट ने कंपनी के CEO अंकित मेहता, निदेशक राहुल सिंह और जनरल मैनेजर सोमिल गौतम पर भी नाराज़गी जताई है. इन अधिकारियों ने अदालत में फर्जी जमानती पेश कर न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश की, जिसे कोर्ट ने गंभीर अपराध माना है.
फर्जी जमानती भेजे जाएंगे जेल
चेन्नई के अधिवक्ता टॉम विल्फ्रेड ने बताया, “4 मार्च 2025 को ही आरोपियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे 1 अप्रैल 2025 तक जमानत की शर्तें पूरी करें. लेकिन CFO विपुल जोशी कोर्ट में नहीं आए और बाकी अधिकारियों ने ऐसे जमानती पेश किए जिन्हें कंपनी का नाम तक नहीं पता था.” कोर्ट ने इसे गंभीर धोखाधड़ी माना और चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ऐसा फिर हुआ तो फर्जी जमानतियों को भी जेल भेजा जाएगा.
हालांकि, कोर्ट ने बाकी आरोपियों को 4 अप्रैल 2025 तक असली और वैध जमानती पेश करने का अंतिम मौका दिया है. कोर्ट ने एक आरोपी के पारिवारिक सदस्य की जमानत को वैध माना है.
क्या है मामला?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










