
ड्राइविंग सीट पर हैं या पीछे... अब हर किसी को कार में लगानी होगी सीट बेल्ट, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के बाद मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है. अब से गाड़ी में हर किसी को सीट बेल्ट लगानी होगी. आप फ्रंट सीट पर बैठे हों या फिर पीछे, सभी को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य रहने वाला है. केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने ये जानकारी दी है.
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बाद मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब से गाड़ी में हर किसी को सीट बेल्ट लगानी होगी. आप फ्रंट सीट पर बैठे हों या फिर पीछे, सभी को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य रहने वाला है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ये जानकारी दी है.
बड़ी बात ये है कि ड्राइवर की पिछली सीट पर बैठे यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट ना पहनने पर चालान भी काटा जाएगा. पीछे किसी पर भी बेल्ट लगाने के लिए क्लिप की व्यवस्था होगी. ये भी कहा जा रहा है कि पीछे की सीट पर बैठे यात्री अगर सीट बेल्ट नहीं लगाएंगे तो अलार्म बजता रहेगा. इसको लेकर अगले 3 दिनों में इससे संबंधित आदेश जारी हो जाएगा.
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया था. मुंबई के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी और ये हादसा हुआ था. पुलिस को शुरुआती जांच में हादसे की वजह ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड से ओवरटेक लग रही है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि पीछे बैठे साइरस मिस्त्री ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी.
अब उन्हीं सब बातों को देखते हुए मोदी सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है. ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स तो पहले भी सीट बेल्ट लगाता था, लेकिन अब पीछे बैठे शख्स को भी उस नियम का पालन करना होगा. ऐसे में ज्यादा सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है जिससे ऐसी सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके. लोग इस नियम को भूले ना इसलिए गाड़ी में अलार्म सिस्टम सक्रिय करने की बात भी कही जा रही है. अगर गाड़ी में बैठा कोई भी शख्स सीट बेल्ट नहीं लगाएगा तो अलॉर्म बजता रहेगा, ऐसी स्थिति में लोग नियम का पालन करने के लिए मजबूर रहेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










