
ड्रग तस्करी, जेल में नेटवर्क और विदेश यात्राएं... ऐसे पकड़ा गया पंजाब का कुख्यात ड्रग इंस्पेक्टर, 1 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद
AajTak
पंजाब पुलिस ने करीब एक महीने पहले ऐसे मामलों के आरोपियों से जुड़े 24 बैंक खातों को फ्रीज किया था. उन खातों में कुल 7.09 करोड़ रुपये जमा थे. उसी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर शीशन मित्तल की करतूत सामने आई.
ड्रग तस्करी में मदद करने और जेल में बंद तस्करों के संपर्क में रहने वाले एक ड्रग इंस्पेक्टर को पंजाब पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार कर लिया. नशे के कारोबार में शामिल आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर पर अपने रिश्तेदारों के नाम पर 'बेनामी' खातों में ड्रग मनी को जमा करने का भी इल्जाम है.
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शीशन मित्तल को अवैध दवाइयों, मेडिकल स्टोर से जुड़े ड्रग तस्करी के संचालकों की मदद करने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर 'बेनामी' खातों में ड्रग मनी को जमा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
पंजाब पुलिस ने करीब एक महीने पहले ऐसे मामलों के आरोपियों से जुड़े 24 बैंक खातों को फ्रीज किया था. उन खातों में कुल 7.09 करोड़ रुपये जमा थे. उसी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर शीशन मित्तल की करतूत सामने आई. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी और विदेशी मुद्रा जब्त की गई थी.
डीजीपी गौरव यादव ने आगे बताया कि इसके अलावा दो बैंक लॉकर भी जब्त किए गए हैं. इस मामले में पुलिस ने 1.49 करोड़ रुपये नकद, 260 ग्राम सोना और 515 दिरहम बरामद किए हैं. इसके अलावा, अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई बड़ी संपत्ति की पहचान की गई, जिसमें जीरकपुर में 2 करोड़ रुपये की कीमत के फ्लैट, डबवाली में 40 लाख रुपये का प्लॉट और कई अन्य संपत्ति शामिल हैं.
आपको बता दें कि आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर शीशन मित्तल को पंजाब पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने पकड़ा था. डीजीपी यादव ने कहा कि उन्नत तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया जानकारी के संयोजन के बाद, स्पेशल डीजीपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ (ANTF) की पुलिस टीमों ने मोहाली से शीशन मित्तल को गिरफ्तार किया.
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर नियमित रूप से जेल के अंदर बंद ड्रग तस्करों के संपर्क में था और बाहर उनके ड्रग नेटवर्क को सुविधाजनक बनाता था. उन्होंने कहा कि जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर सरकार से अनुमति लिए बिना या भारत से बाहर छुट्टी लिए बिना अक्सर विदेश यात्रा करता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










