
डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ पर राहत, रोक के फैसले को फेडरल कोर्ट ने अस्थायी रूप से किया बहाल
AajTak
अपील कोर्ट ने अपने निर्णय के पक्ष में कोई राय या विस्तृत तर्क नहीं दिया, बल्कि वादियों को 5 जून तक तथा ट्रंप प्रशासन को इस मामले में 9 जून तक जवाब देने का निर्देश दिया. अपील कोर्ट के इस निर्णय से राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इमरजेंसी पावर्स लॉ के तहत लगाए गए टैरिफ अस्थायी रूप से बहाल हो गए हैं. हालांकि, इस मुद्दे पर आगे की कानूनी कार्यवाही अभी फेडरल अपील कोर्ट में लंबित है.
अमेरिका के एक फेडरल अपील कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकांश टैरिफ को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया. एक दिन पहले ही यूएस इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने यह कहते हुए ट्रंप के टैरिफ पर रोक लगा दी थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण करके ये फैसले (टैरिफ से जुड़े) लिए हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक फेडरल सर्किट के लिए अपील कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा दायर आपातकालीन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें तर्क दिया गया था कि टैरिफ हटाने से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचेगा.
फेडरल अपील कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के ट्रेड कोर्ट के निर्णय को अस्थायी रूप से रोकने के अनुरोध को स्वीकार करते हुए एक संक्षिप्त आदेश जारी किया. इसका मतलब है कि यूएस इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट के पिछले फैसले और आदेश फिलहाल स्थगित हैं. अपील कोर्ट ने अपने निर्णय के पक्ष में कोई राय या विस्तृत तर्क नहीं दिया, बल्कि वादियों को 5 जून तक तथा ट्रंप प्रशासन को इस मामले में 9 जून तक जवाब देने का निर्देश दिया. अपील कोर्ट के इस निर्णय से राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इमरजेंसी पावर्स लॉ के तहत लगाए गए टैरिफ अस्थायी रूप से बहाल हो गए हैं. हालांकि, इस मुद्दे पर आगे की कानूनी कार्यवाही अभी फेडरल अपील कोर्ट में लंबित है.
यह भी पढ़ें: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर ट्रंप प्रशासन की सख्ती, 30 दिनों में देनी होगी सफाई वरना विदेशी छात्रों का दाखिला बंद
यूएस इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने टैरिफ पर लगाई थी रोक
इससे पहले यूएस इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ लगाने में अपने अधिकार का अतिक्रमण किया है. ट्रेड कोर्ट ने अधिकांश टैरिफ को तत्काल रोकने का आदेश दिया था, जिसमें ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ और कनाडा, मैक्सिको और चीन के आयात पर लगाए गए टैरिफ भी शामिल थे. इस बीच, व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने गुरुवार को कहा कि यदि ट्रंप प्रशासन अपनी ट्रेड पॉलिसी से जुड़ा यह कानूनी लड़ाई हार भी जाता है, तो वह टैरिफ लगाने के अन्य तरीकों पर विचार करेगा. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए नवारो ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी टैरिफ वर्तमान में न्यायालय द्वारा जारी स्थगन के कारण प्रभावी हैं, तथा ट्रंप प्रशासन की अन्य देशों के साथ ट्रेड और टैरिफ को लेकर बातचीत चल रही है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी शक्तियों का अतिक्रमण किया: कोर्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










