
डोनर का सुई से निकाला ब्लड, कभी गायक पर बरसाए नोट... ओडिशा के मंत्री के वायरल वीडियो पर मचा बवाल
AajTak
श्रम और ईएसआई मंत्री सारदा प्रसाद नायक 16 अक्टूबर को राउरकेला गवर्नमेंट हॉस्पिटल में लगे ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचे थे. यहां वे एक डोनर का सुई से खुद ही ब्लड निकालने लगे. नायक का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वे गायक पर पैसे लुटाते नजर आ रहे हैं.
ओडिशा की पटनायक सरकार में मंत्री सारदा प्रसाद नायक विवादों में आ गए हैं. नायक के सोशल मीडिया पर दो वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में वे ब्लड डोनेशन कैंप में खुद ही डोनर का ब्लड निकालते नजर आ रहे हैं. तो दूसरे वीडियो में वे सिंगर पर पैसे बरसाते दिख रहे हैं. इसे लेकर ओडिशा में खूब बवाल हो रहा है.
दरअसल, श्रम और ईएसआई मंत्री सारदा प्रसाद नायक 16 अक्टूबर को राउरकेला गवर्नमेंट हॉस्पिटल में लगे ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचे थे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके पास एक नर्स खड़ी हुई है. इसके बावजूद मंत्री जी खुद ही सुई से डोनर का ब्लड निकालने लगे. इसके बाद सवाल उठ रहा है कि कैसे एक मंत्री बिना किसी अनुभव के इस तरह से ब्लड निकाल सकते हैं.
विवाद बढ़ने पर दी सफाई
वहीं, सारदा प्रसाद का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे एक कव्वाली कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां वे एक सिंगर पर पैसे लुटाते दिखे. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद मंत्री सारदा प्रसाद ने अपना बचाव भी किया. उन्होंने कहा, डोनर ने मुझसे ब्लड निकालने की अपील की. इसलिए मैंने नर्स की मदद से उसकी इच्छा का सम्मान किया. इतना ही न4हीं सारदा प्रसाद ने दावा किया कि जब कोरोना काल में लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे, उस वक्त उन्होंने 24 घंटे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ काम किया.
वहीं, गायक पर पैसे लुटाने के सवाल पर नायक ने कहा, ''ख्यात कव्वाली गायक देश की महिमा बताने वाला गीत गा रहे थे और दर्शक उन्हें सम्मानित करना चाहते थे. लोगों ने जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझसे गायक को सम्मानित करने की अपील की. इसलिए मैंने अपनी कमायी के पैसों से कुछ नकदी की पेशकश की. लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सारदा प्रसाद मंच पर नाचते हुए भी देखे गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










