
डॉली चाय वाला को छोड़ नहीं रहीं 'गोरी मैम', सेल्फी के लिए लगी कतार, Video Viral
AajTak
डॉली चाय वाला सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉली चायवाले की बदली हुई ज़िंदगी की झलक दिखाई दे रही है. इस वीडियो को खुद डॉली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
कहते हैं, किस्मत कब किसे कहां ले जाए, कोई नहीं जानता. नागपुर की गलियों में एक छोटी सी चाय की टपरी लगाने वाला शख्स आज इंटरनेट सनसनी बन चुका है. बात हो रही है डॉली चायवाले यानी सुनील पाटिल की जिनकी चाय की ख़ास स्टाइल और फ्लेवर ने सीधे दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक को दीवाना बना दिया.
हुआ यूं कि डॉली की स्टाइल में बनाई गई चाय ने इतने बड़े बिज़नेस टायकून को इतना लुभा लिया कि उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इसकी तारीफ कर दी. फिर क्या था देखते ही देखते डॉली की किस्मत बदल गई.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉली चायवाले की बदली हुई जिंदगी की झलक दिखाई दे रही है. इस वीडियो को खुद डॉली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
देखें वायरल वीडियो
डॉली की बदली जिंदगी
वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉली दुबई की ऊँची-ऊँची इमारतों के बीच खड़े हैं, जो देखने में बुर्ज खलीफा के आसपास का इलाका लगता है. उनके आसपास कई लड़कियां जमा हैं, जो उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ में दिख रही हैं. इस नजारे को देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे डॉली अब किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











