
डॉक्टर साहब, हमारे कन्हैया को देख लीजिए, जल तो नहीं गए... भगवान की मूर्ति लेकर अस्पताल पहुंची महिला
AajTak
मध्य प्रदेश के दतिया में एक महिला रात 11 बजे अपने पति के साथ जिला अस्पताल पहुंची. इस दौरान महिला के हाथ में भगवान कृष्ण की मूर्ति थी. महिला ने डॉक्टर से कहा कि मेरे कन्हैया झुलस गए हैं, बीमार हैं, इन्हें देख लीजिए. जब डॉक्टर ने महिला की बात सुनी तो वे हैरान रह गए.
दुनिया में भगवान और भक्त का रिश्ता सबसे अनूठा होता है. मध्य प्रदेश के दतिया में भगवान कृष्ण की एक महिला भक्त भगवान की मूर्ति लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंच गई. दरअसल, मंदिर में दीपक जलाने के दौरान भगवान झुलस गए थे, इसको लेकर महिला अपने पति के साथ रात में ही इमरजेंसी में पहुंची. पहले तो डॉक्टर को कुछ समझ नहीं आया, इसके बाद डॉक्टर ने महिला की आस्था का सम्मान करते हुए मूर्ति को देखा और कहा कि ये बिल्कुल ठीक हैं.
भगवान के प्रति अगाध प्रेम और आस्था का ये मामला दतिया जिले का है. दतिया जिला अस्पताल में रात 11 बजे एक महिला अपने पति के साथ पहुंची थी. महिला के साथ भगवान की मूर्ति थी. उस समय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में डॉ. आशुतोष आर्य ड्यूटी पर थे.
कृष्ण भक्त महिला जब इमरजेंसी में वहां पहुंची तो डॉक्टर खुद चलकर महिला के पास आ गए. डॉक्टर ने देखा कि महिला के हाथ में भगवान कृष्ण के बाल रूप की मूर्ति थी. महिला ने डॉक्टर आशुतोष से कहा कि मैं पड़री ग्राम से आई हूं. हमारे कृष्ण कन्हैया कुछ जल गए हैं. बीमार हैं, इन्हें देख लीजिये. महिला जब घर के मंदिर में भगवान की पूजा कर रही थी, तभी दीपक जलाते समय भगवान झुलस गए.
महिला की आस्था को देख डॉक्टर बोले- आपके कन्हैया बिल्कुल ठीक हैं
डॉक्टर ने जब महिला की बात सुनी तो वे हैरान रह गए. इसके बाद उन्होंने महिला की भगवान में आस्था का सम्मान करते हुए उसके बाल गोपाल को देखा और महिला से कहा कि उसके कन्हैया बिलकुल ठीक हैं. इसके बाद डॉक्टर ने महिला को वापस भेज दिया.
इस दौरान जब डॉक्टर ने भगवान को ठीक से देखा, तभी महिला भी संतुष्ट हुई. इस कृष्ण भक्त महिला का नाम संजनी यादव है, जो ग्राम पड़री से अस्पताल पहुंची थीं. संजनी कृष्ण भक्ति में डूबी रहती हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







