
डॉक्टर को लगातार जड़े 12 थप्पड़, इस वजह से बढ़ा विवाद तो गुस्साए परिजन, आरोपी गिरफ्तार, Video Viral
AajTak
सूरत के पांडेसरा इलाके में ड्रीम चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक शख्स ने अपने बच्चे की भर्ती को लेकर असिस्टेंट डॉक्टर मनोज प्रजापति को गुस्से में लगातार 12 थप्पड़ मारे. आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा सीसीटीवी में कैद होने के बाद गिरफ्तार किया गया. अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और डॉक्टर ड्रीम पटेल ने कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.
सूरत शहर के पांडेसरा इलाके में रविवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. ड्रीम चिल्ड्रन एंड जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराने को लेकर हुए विवाद में एक परिजन ने गुस्से में आकर डॉक्टर को लगातार 12 थप्पड़ जड़ दिए. पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, रविवार को पांडेसरा इलाके में रहने वाला राजकुमार उर्फ बाबा विश्वकर्मा अपने तीन साल के बेटे को लेकर ड्रीम चिल्ड्रन हॉस्पिटल पहुंचा. उसे शक था कि उसके बच्चे ने जहरीली दवा खा ली है. बच्चे की स्थिति देखकर ड्यूटी पर मौजूद असिस्टेंट डॉक्टर मनोज प्रजापति ने परिजन को बताया कि बच्चे की हालत गंभीर हो सकती है, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ेगा और जरूरत पड़ने पर बड़े अस्पताल रेफर करना होगा.
राजकुमार इस सलाह से नाराज होकर बिना इलाज कराए बच्चे को लेकर वहां से चला गया. बाद में वह अपने बेटे को दूसरे निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि बच्चे ने कोई जहरीली दवा नहीं खाई है. इसी बात से भड़ककर वह दोबारा ड्रीम हॉस्पिटल पहुंचा और डॉक्टर मनोज प्रजापति से बहस करने लगा.
डॉक्टर को जड़े 12 थप्पड़ अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि राजकुमार डॉक्टर के केबिन में दाखिल होता है और कुछ ही देर में बहस शुरू हो जाती है. जैसे ही डॉक्टर ने उसे शांत रहने के लिए कहा, गुस्से में राजकुमार ने डॉक्टर पर हाथ उठा दिया. उसने लगातार 10 से 12 बार थप्पड़ मारे और गाली-गलौज भी की. इस दौरान अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ बीच-बचाव के लिए आगे आई, लेकिन आरोपी तब तक डॉक्टर को बुरी तरह पीट चुका था.
पुलिस ने की कार्रवाई डॉक्टर की पिटाई के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पांडेसरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसने हाथ जोड़कर अपनी गलती मानी और माफी मांगी.
सूरत पुलिस की डीसीपी निधि ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की इस घटना के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










