
डॉक्टर कपल, करोड़ों का घर और रहस्यमय मौत... 6 महीने बाद 'डॉक्टर डेथ' की खूनी साजिश का पर्दाफाश!
AajTak
बेंगलुरु के पॉश इलाके में रहने वाले डॉक्टर कपल की कहानी शुरुआत में किसी फेयरटेल जैसी लगती थी. लेकिन 11 महीने बाद उस रिश्ते का ऐसा खौफनाक अंत हुआ कि पूरा शहर सन्न रह गया. पत्नी की रहस्यमयी मौत को पति का परफेक्ट मर्डर बताया जा रहा है, जिसे आखिरकार एक विसरा रिपोर्ट ने एक्सपोज कर दिया.
कुछ समय पहले की बात है. कश्मीर की वादियों में एक जोड़ा कैमरे के सामने मुस्कुरा रहा था. वेडिंग से पहले का प्री-वेडिंग शूट था. दो दिलों की नई शुरुआत, जो हमेशा के लिए यादगार बनने वाली थी. लेकिन ठीक एक साल के भीतर ही उस जोड़े में से एक अब इस दुनिया में नहीं था. दूसरा पुलिस की गाड़ी में झुका सिर लिए बैठा था. ये कहानी बेंगलुरु के डॉक्टर कपल डॉ. महेंद्र रेड्डी और डॉ. कृतिका रेड्डी की है.
एक जनरल सर्जन और दूसरी त्वचा रोग विशेषज्ञ. दोनों की मुलाकात मेडिकल सर्कल में हुई थी और परिवारों की रजामंदी से 24 मई 2024 को शादी हुई. शादी में पैसा, रुतबा और प्यार सब था. लड़की के पिता ने अपनी बेटी और दामाद को बेंगलुरु के पॉश इलाके में 3 करोड़ रुपए का घर गिफ्ट किया था. लेकिन इस घर की दीवारों में एक साल के भीतर खामोशी और मौत की गंध भर गई, जिसकी परिणति भयानक थी.
डॉक्टर कपल की शादी के 11 महीने बाद, 24 अप्रैल 2025 की सुबह. डॉ. महेंद्र रेड्डी ने अपने ससुराल और रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि कृतिका बेहोश है. वो उसे लेकर अस्पताल जा रहे हैं.. लोग भागे-भागे पहुंचे. अस्पताल में पता चला कि 28 वर्षीय कृतिका की मौत हो चुकी है. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत नींद में हुई. कृतिका पहले से गैस्ट्रो, ब्लड प्रेशर और कुछ हेल्थ कॉम्प्लिकेशंस से जूझ रही थीं.
फिर भी इतनी कम उम्र में अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया. अस्पताल ने नियम के मुताबिक लोकल पुलिस को जानकारी दी. एक मेडिकल लीगल केस दर्ज हुआ. डॉ. महेंद्र रेड्डी और उनके परिवार ने यही कहा कि कृतिका बीमार थी. उसकी मौत प्राकृतिक है. पुलिस ने जब पोस्टमार्टम की बात की, तो सबसे पहले महेंद्र ने उसका विरोध किया. उन्होंने खुद के पेशे का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना कर दिया.
डॉ. महेंद्र रेड्डी ने कहा, ''मैं सर्जन हूं, अपनी पत्नी की कंडीशन जानता हूं, पोस्टमार्टम की जरूरत नहीं.'' यहां तक कि कृतिका के पिता भी मान गए कि चीरफाड़ की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन कृतिका की बड़ी बहन अड़ गईं. उन्होंने कहा, ''बिना पोस्टमार्टम सच्चाई कैसे पता चलेगी?'' उनकी जिद के आगे सभी झुक गए. पोस्टमार्टम कराया गया. शुरुआती रिपोर्ट में कुछ नहीं मिला. डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







