
डॉक्टर्स की लापरवाही से 5 बच्चे HIV पॉजिटिव, चढ़ाया संक्रमित ब्लड, झारखंड HC ने मांगा जवाब
AajTak
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद पांच बच्चे HIV-पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक सात वर्षीय थैलेसीमिया रोगी भी शामिल है. पीड़ित बच्चों के परिवारों के आरोप के कारण राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जाँच शुरू कर दी है. शुक्रवार को एक बच्चे के परिवार द्वारा HIV-संक्रमित खून चढ़ाने के आरोप के बाद यह मामला सामने आया था.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चिकित्सा लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चाईबासा के सरकारी अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ब्लड चढ़ाना) के बाद कम से कम पांच बच्चे कथित तौर पर HIV पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक सात वर्षीय थैलेसीमिया रोगी भी शामिल है. इस घटना ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है और रांची से एक उच्चस्तरीय मेडिकल टीम जांच के लिए तुरंत रवाना की गई है. साथ ही झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य स्वास्थ्य सचिव और जिला सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना शुक्रवार को सामने आई जब थैलेसीमिया से पीड़ित एक बच्चे के परिवार ने आरोप लगाया कि चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में बच्चे को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाया गया था.
परिजनों की शिकायत मिलते ही झारखंड सरकार ने आरोपों की जांच के लिए स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय मेडिकल टीम को भेज दिया है.
शनिवार को टीम ने जांच के दौरान चार और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के HIV पॉजिटिव पाया गया, जिससे ये मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया. अब कुल पांच बच्चे प्रभावित हैं. सभी बच्चे इसी अस्पताल में नियमित रूप से ब्लड ट्रांसफ्यूजन करा रहे थे.
ब्लड बैंक में मिली गंभीर लापरवाही
डॉ दिनेश कुमार ने इस संबंध में मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि थैलेसीमिया के एक मरीज को संक्रमित ब्लड चढ़ाया गया था. जांच के दौरान ब्लड बैंक में कुछ गड़बड़ियां पाई गईं और संबंधित अधिकारियों को उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










