
डेडलाइन पूरी, फिर भी पूरा नहीं हो पाया आश्रम फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य, हर रोज लग रहा जाम
AajTak
आश्रम फ्लाइओवर को डीएनडी फ्लाइओवर से जोड़ा जा रहा है. इसके लिए आश्रम फ्लाइओवर पर 1 जनवरी की तारीख से निर्माण कार्य शुरू किया गया था. इस कार्य को पूरा करने के लिए 45 दिन यानी 15 फरवरी का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन डेडलाइन खत्म होने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है. इसके चलते नोएडा दिल्ली रूट पर हर रोज भीषण जाम लगता है. लोग 2-2 घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं.
राजधानी दिल्ली के आश्रम-डीएनडी एक्सटेंशन फ्लाईओवर को निर्माण कार्य की वजह से नए साल पर 45 दिनों के लिए बंद किया गया था. अब 2 महीने बीत गए हैं, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका. निर्माण कार्य में देरी का असर यातायात पर लगातार दिख रहा है. लोगों को हर रोज जाम से जूझना पड़ रहा है.
दरअसल, आश्रम फ्लाइओवर को डीएनडी फ्लाइओवर से जोड़ा जा रहा है. इसके लिए आश्रम फ्लाइओवर पर 1 जनवरी की तारीख से निर्माण कार्य शुरू किया गया था. इस कार्य को पूरा करने के लिए 45 दिन यानी 15 फरवरी का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन डेडलाइन खत्म होने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है. इसके चलते नोएडा दिल्ली रूट पर हर रोज भीषण जाम लगता है. लोग 2-2 घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं.
आश्रम डीएनडी एक्सटेंशन फ्लाईओवर निर्माण के चलते आस पास की सड़कों पर भारी जाम लग रहा है. दिल्ली के मथुरा रोड पर भी गाड़ियां रेंगती नजर आती हैं. अभी फ्लाईओवर पर कई कार्य अधूरे पड़े हैं. रेलिंग लगना बाकी है. हालांकि, कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में काम पूरा हो जाएगा, इसके बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा.
दिसंबर 2019 में आश्रम डीएनडी एक्सटेंशन फ्लाईओवर के निर्माण परियोजना को दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिली थी. इसके बाद निर्माण कार्य जून 2020 में शुरू हुई था. हालांकि, कोरोना और फिर प्रदूषण की वजह से इसके निर्माण कार्य पर रोक लग गई. हालांकि जनवरी में यह काम शुरू हुआ. अब इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है और अनुमान है कि मार्च के पहले सप्ताह तक इसके निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और फिर इसे खोल दिया जाएगा. इसके बाद आश्रम चौक पर रिंग रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी. (इनपुट- आशुतोष कुमार)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










