
डेटिंग ऐप पर बात और 4 करोड़ का चूना... भारतीय-अमेरिकी महिला से ऐसे हुई जालसाजी
AajTak
अमेरिका में रहने वालीं एक भारतवंशी महिला से करीब चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. महिला का नाम श्रेया दत्ता है. धोखाधड़ी करने वाले से उनकी मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी.
एक भारतीय-अमेरिकी महिला से पौने चार करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. महिला से ये धोखाधड़ी एक डेटिंग ऐप पर हुई. धोखेबाज ने खुद को शराब कारोबारी बताकर उन्हें अपने फंसाया और फिर करोड़ों की ठगी कर ली.
महिला का नाम श्रेया दत्ता है, जो फिलाडेल्फिया में रहती हैं. कुछ वक्त पहले उनकी एन्सेल नाम के एक शख्स से बात शुरू हुई थी. एन्सेल ने खुद को फ्रांस का बड़ा शराब कारोबारी बताया था. लेकिन असल में वो एक क्रिप्टो स्कैमर था.
एन्सेल ने अपनी बातों से श्रेया को फंसाया. उससे दोस्ती की. फिर बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ाया. और आखिर में उनसे 4.50 लाख डॉलर (करीब 3.73 करोड़ रुपये) की ठगी कर फरार हो गया.
श्रेया ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि एन्सेल ने डीपफेक वीडियो और एक स्क्रिप्ट का इस्तेमाल कर उन्हें बेवकूफ बनाने में कामयाब रहा.
जब कोई धोखेबाज इस तरह की हरकत करता है, तो उसे आमतौर पर 'पिग बुचरिंग' कहा जाता है. मतलब, पहले पीड़ित को अपने प्यार के झांसे में लिया जाता है और फिर उन्हें नकली क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट में फंसाया जाता है. ये ठीक वैसे ही होता है जैसे पहले किसी सूअर को खिलाया-पिलाया जाता है और फिर आखिर में उसे काट देते हैं.
श्रेया ने बताया कि पिछले साल जनवरी में डेटिंग ऐप- Hinge पर एन्सेल से उनकी बात शुरू हुई थी. इसके बाद वॉट्सऐप पर चैट होने लगी. श्रेया तलाकशुदा थीं और ऐसे वक्त में एन्सेल से बातचीत ने उन्हें खूब सहारा दिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











