
डेटिंग ऐप पर और कई महिलाओं के संपर्क में था श्रद्धा का कातिल आफताब, मर्डर के बाद OLX पर बेच दिया था मोबाइल
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस में जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि मर्डर करने के बाद आरोपी आफताब ने अपना मोबाइल OLX पर बेच दिया था. इसके साथ ही पुलिस को आफताब की कई महिला मित्रों के बारे में भी जानकारी मिली है. इनमें से ज्यादातर महिलाएं डेटिंग ऐप्स के जरिए ही उसके संपर्क में आई थीं.
दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा मर्डर केस को सुलझाने में जुटी पुलिस टीम को एक के बाद एक कई सुराग हाथ लग रहे हैं. पहले पुलिस को पता लगा था कि आफताब कई डेटिंग एप का इस्तेमाल करता था और डेटिंग ऐप के जरिए ही श्रद्धा वॉल्कर से मिला था. अब पुलिस को आफताब की कई महिला मित्रों के बारे में जानकारी मिली है. इनमें से ज्यादातर महिलाएं डेटिंग ऐप्स के जरिए उसके संपर्क में आई थीं.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को आफताब की श्रद्धा के आलावा कई महिला मित्रों की जानकारी मिली है. इतना ही नही जांच में सामने आया है कि वो पिछले कुछ समय में ही कई सिम का इस्तेमाल कर चुका है. श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने अपना पुराना मोबाइल फोन ऑनलाइन कंपनी ओएलएक्स पर बेचा था, पुलिस इस फोन रिकवर करने की कोशिश में जुटी है ताकि उससे कुछ जानकारी मिल सके.
कई डेटिंग ऐप्स पर एक्टिव था आफताब
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा वॉल्कर और आफताब पूनावाल की मुलाकात Bumble डेटिंग ऐप पर हुई थी, लेकिन एक ये एकमात्र डेटिंग ऐप नहीं है, जिस पर आफताब एक्टिव था, बल्कि ऐसे कई डेटिंग प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं, जिन पर आफताब वह एक्टिव था. दिल्ली पुलिस को शक है कि श्रद्धा की हत्या के बाद भी आफताब दूसरी लड़कियों के संपर्क में आया था.
सबूत इकट्ठा करने में जुटी पुलिस
अब पुलिस इस मामले में सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है, जिससे आफताब को इस मामले में दोषी ठहराया जा सके, जिससे श्रद्धा की हत्या की सही वजह का पता लगाया जा सके. इस मामले में पुलिस किसी एक एंगल से बंधकर केस को नहीं देखना चाहती. बल्कि उन सभी पहलुओं को टटोलने की कोशिश की जा रही है, जहां से श्रद्धा की हत्या की वजह पता लगाई जा सके. इसके लिए पुलिस साइकोलॉजिस्ट की भी मदद ले रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










