
डीके शिवकुमार vs सिद्धारमैया... 7 फैक्टर से समझें, कहां किसका पलड़ा भारी और कौन से फैक्टर बन सकते हैं रोड़ा
AajTak
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने अब मुख्यमंत्री चेहरे पर मंथन शुरू कर दिया है. इससे पहले विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पास कांग्रेस अध्यक्ष पर मुख्यमंत्री चुनने का फैसला छोड़ा गया है.
कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. अब कांग्रेस दक्षिण का द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा? सीएम पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डी के शिवकुमार के कयास लगाए जा रहे हैं. दोनों नेताओं को पार्टी ने दिल्ली भी बुलाया है. इससे पहले रविवार को बेंगलुरु में हुई विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पास कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर सीएम चेहरे का चयन करने का फैसला छोड़ दिया गया. आइए जानते हैं कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में किसका पलड़ा कहां भारी है?
1- डीके शिवकुमार को जब कांग्रेस ने कर्नाटक का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, उस वक्त पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी. प्रदेश अध्यक्ष रहते शिवकुमार ने न सिर्फ पार्टी को खड़ा किया, बल्कि राज्य में पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई.
2- शिवकुमार, कांग्रेस के वफादार हैं. वे 1989 से अब तक 8 बार विधायक बन चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस के अलावा कभी दूसरी पार्टी का रुख नहीं किया.
3- डीके वोक्कालिगा समुदाय के सबसे बड़े नेताओं में से एक माने जाते हैं. इस समुदाय का कर्नाटक में 50 सीटों पर प्रभाव माना जाता है.
4- डीके गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं. राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी उन्हें पसंद करते हैं. जब शिवकुमार को ईडी ने गिरफ्तार किया था, तब सोनिया गांधी उनसे मिलने पहुंची थीं.
5- डीके शिवकुमार को संकटमोचक भी कहा जाता है. जब कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस हुआ था, तब उन्होंने कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने के लिए पूरी जान लगा दी थी. इतना ही नहीं जब कांग्रेस शासित अन्य राज्यों में भी संकट आया, तब तब शिवकुमार ने अहम भूमिका निभाई. उनकी देखरेख में ही कांग्रेस विधायकों को रिजॉर्ट में ठहराया गया.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









