
डीके शिवकुमार की तरह कांग्रेस के इन नेताओं के हाथ आते-आते रह गई थी CM की कुर्सी, देखें लिस्ट
AajTak
कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया दूसरी बार कर्नाटक के सीएम बनने जा रहे हैं. इस पद के लिए कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी लेकिन उनकी ख्वाइश पूरी नहीं हो सकी. हालांकि कांग्रेस में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पहले भी कई नेता प्रबल दावेदारी होने के बाद भी सीएम की कुर्सी पाने से चूक गए थे. जानते हैं इन नेताओं की लिस्ट.
कर्नाटक का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सीएम पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कड़ी टक्कर रही. कांग्रेस ने पांच दिन तक सीएम फेस को लेकर बैठकें कीं. आखिरकार 18 मई को सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगा दी गई. हालांकि कांग्रेस के इस फैसले से डीके शिवकुमार को पूरी तरह से नुकसान नहीं हुआ है. कांग्रेस ने सत्ता साझा करने के लिए उन्हें डिप्टी सीएम बनाया है, लेकिन कांग्रेस ने सीएम पद के लिए रोटेशनल फॉर्मूले की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की. यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस में सीएम पद के लिए एक प्रमुख दावेदार को झटका लगा हो. आइए जानते हैं कि कांग्रेसशासित राज्यों में वे कौन से चेहरे हैं, जो सीएम बनते-बनते रह गए.
कैप्टन अमरिंदर सिंह के 2021 में कांग्रेस से बाहर निकलने के साथ ही पंजाब में सीएम का पद खाली हो गया. इसके बाद सीएम पद के लिए नवजोत सिंह सिद्धू और सुखजिंदर रंधावा के नाम की चर्चा शुरू हो गई. ऐसे में लंबे समय से सीएम की सीट पर सिद्धू नजर गड़ाए बैठे हुए थे. सिद्धू के सीएम बनने में भी कोई रुकावट नजर नहीं आ रही थी, लेकिन लोग तब हैरान रह गए जब कांग्रेस ने दलित-सिख चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी को इस पद के लिए चुन लिया.
2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में सिद्धू और चन्नी को फिर से सीएम के संभावित रूप में देखा गया लेकिन चन्नी ने फिर से यह दौड़ जीत ली और कांग्रेस ने उन्हें सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया. हालांकि उन्हें सीएम पद पर बैठने का मौका नहीं मिला क्योंकि AAP यह चुनाव जीत गई और भगवंत मान प्रदेश के नए सीएम बन गए.
हिमाचल प्रदेश में पिछले साल कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया. इसके बाद संभावित सीएम उम्मीदवारों के कई नाम सामने आए. इनमें वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का नाम सबसे आगे था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










