
डीएसपी जिया उल हक हत्याकांड... कुंडा विधायक राजा भैया की भूमिका की होगी जांच, SC ने सीबीआई को दिया आदेश
AajTak
डीएसपी जिया उल हक हत्याकांड में कुंडा विधायक राजा भैया की भूमिका की जांच की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं. सीबीआई ने कहा है कि जांच रिपोर्ट को तीन महीने के अंदर सौंपा जाए. बता दें कि, दस साल पहले प्रतापगढ़ के तात्कालीन डीएसपी जिया उल हक की हत्या कर दी गई थी.
उत्तर प्रदेश की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का पत्नी भानवी कुमारी से तलाक का केस चल रहा है. इस मामले में राजा भैया पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. अब एक और मामले में राजा भैया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.
प्रतापगढ़ में दस साल पहले हुई तत्कालीन डीएसपी जिया उल हक की हत्या में कुंडा विधायक राजा भैया की भूमिका की जांच का आदेश सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने दिया है.
जिया उल हक की पत्नी ने दायर की है याचिका
जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी की इस पीठ ने डीएसपी की पत्नी परवीन आजाद की ओर से दायर याचिका पर फैसला दिया. कोर्ट ने पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा क्लोजर रिपोर्ट को मान्यता देने वाले आदेश को रद्द कर दिया था.
हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी और ट्रायल कोर्ट ने राजा भैया और उनके चार साथियों के खिलाफ सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए जांच जारी रखने का आदेश दिया था.
तीन महीने में रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










