
डिवाइडर से टकराने के बाद BMW की चपेट में आई थी नवजोत की बाइक, CCTV से हुआ खुलासा
AajTak
दिल्ली के बीएमडब्ल्यू हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई और उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने आरोपी महिला ड्राइवर गगनप्रीत मक्कड़ को गिरफ्तार किया है. संदीप कौर ने बयान दिया कि हादसे के बाद उन्हें और नवजोत को 19 किमी दूर अस्पताल ले जाया गया.
दिल्ली में हुए चर्चित बीएमडब्ल्यू हादसे में पुलिस ने आरोपी महिला ड्राइवर गगनप्रीत मक्कड़ (38) को गिरफ्तार कर लिया है. इस दर्दनाक हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि हादसे के बाद कुछ समय तक नवजोत जिंदा थे.
CCTV फुटेज से पता चला कि गगनप्रीत की बीएमडब्ल्यू कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई. जैसे ही कार पलटी, पास से गुजर रहे नवजोत की बाइक उसकी चपेट में आ गई. नवजोत पास से गुजर रही बस से टकरा गए. गगनप्रीत के साथ कार में उसकी 6 साल की बेटी आगे की सीट पर, पति, 4 साल का बेटा और मेड पीछे बैठे थे.
डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी थी BMW
गगनप्रीत ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी घायल बेटी को छोड़कर नवजोत और उनकी पत्नी को बचाने के लिए उन्हें अपनी वैन में डालकर अस्पताल पहुंचाया. उसने मुखर्जी नगर अस्पताल का चयन इसलिए किया क्योंकि कोविड के समय उसकी बेटी का इलाज वहीं हुआ था.
पुलिस हिरासत में गगनप्रीत, कई धारओं में केस दर्ज
पीड़िता संदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्होंने बार-बार गुहार लगाई कि उन्हें पास के अस्पताल ले जाया जाए, लेकिन आरोपी उन्हें 19 किलोमीटर दूर अस्पताल लेकर गई. पुलिस ने यह बयान एफआईआर में दर्ज कर लिया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125बी, 105 और 238 के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. आरोपी गगनप्रीत फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










